
प्रतीकात्मक छवि ( Img: Google)
New Delhi: केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों के लिए अहम खबर सामने आई है। 8th Pay Commission ने वेतन, भत्तों और पेंशन से जुड़े बड़े फैसलों की दिशा में पहला कदम बढ़ाते हुए कर्मचारी संगठनों के साथ औपचारिक बातचीत (consultation process) शुरू कर दी है। हालांकि, इस प्रक्रिया के शुरू होते ही एक तरफ जहां उम्मीदें बढ़ी हैं, वहीं दूसरी ओर कई यूनियनों के छूटने और वेतन को लेकर फैल रही अफवाहों ने भ्रम भी पैदा कर दिया है।
बैठकें 28 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक दिल्ली में आयोजित होंगी। इससे पहले 24 अप्रैल 2026 को आयोग ने नोटिस जारी किया गया। इसी दिन आयोग की टीम देहरादून दौरे पर भी थी। यह पूरी प्रक्रिया अभी शुरुआती चरण में है।
पहली चरण की बैठकें दिल्ली (Delhi-NCR) में होंगी। आगे चलकर आयोग देश के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में भी बैठकें करेगा। दिल्ली से बाहर के हितधारकों को अगली तारीखों का इंतजार करने को कहा गया है।
8वें वेतन आयोग ने कर्मचारी यूनियनों और एसोसिएशनों से सुझाव लेने की प्रक्रिया शुरू की है। आयोग को बड़ी संख्या में अनुरोध मिले हैं । समय की कमी के कारण सभी संगठनों को इस पहले दौर में शामिल नहीं किया जा सकेगा। आयोग ने साफ किया है कि यह सिर्फ शुरुआत है। आगे और बैठकें आयोजित की जाएंगी
वेतन आयोग का मकसद है कि कर्मचारियों के वेतन ढांचे (Salary Structure) की समीक्षा हो। महंगाई के अनुसार भत्तों (Allowances) में बदलाव। पेंशनर्स के लिए बेहतर पेंशन व्यवस्था। इसके लिए अलग-अलग यूनियनों और हितधारकों से सुझाव लेना जरूरी होता है।
8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया फिलहाल शुरुआती चरण में है, जिसे परामर्श चरण (Consultation Phase) कहा जाता है। इस चरण में विभिन्न कर्मचारी यूनियनों और संगठनों से सुझाव लिए जाते हैं और उनकी मांगों व समस्याओं को विस्तार से सुना जाता है। इसके बाद प्राप्त सभी सुझावों का गहन विश्लेषण (Data Analysis) किया जाता है, ताकि वेतन संरचना, भत्तों और अन्य लाभों पर संतुलित दृष्टिकोण तैयार किया जा सके। अंत में, इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए वेतन, फिटमेंट फैक्टर और भत्तों से जुड़ी अंतिम सिफारिशें (Final Recommendation) तैयार की जाती हैं। फिलहाल आयोग इसी प्रारंभिक परामर्श चरण में कार्य कर रहा है।
8th Pay Commission से पहले DA-DR मर्जर पर बड़ा अपडेट, सरकार ने जारी किया अहम बयान, जानें पूरा मामला
हाल के दिनों में कर्मचारियों के बीच ₹72,000 न्यूनतम वेतन की चर्चा तेजी से फैल रही है।
लेकिन सच्चाई यह है यह कोई आधिकारिक प्रस्ताव नहीं है। यह सिर्फ अनुमानों और फिटमेंट फैक्टर के अलग-अलग गणनाओं पर आधारित आंकड़ा है
आधिकारिक तौर पर अब तक जो एकमात्र प्रस्ताव सामने आया है, वह National Council–Joint Consultative Machinery की ओर से दिया गया है। इस संस्था ने अपने ज्ञापन में न्यूनतम बेसिक सैलरी ₹69,000 निर्धारित करने के साथ 3.83 के फिटमेंट फैक्टर की मांग रखी है। फिलहाल 8वें वेतन आयोग के समक्ष यही एक संरचित और औपचारिक डिमांड मानी जा रही है, जिस पर आगे की चर्चा और विचार-विमर्श होने की संभावना है।
कर्मचारियों के लिए फिलहाल सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि अभी 8वें वेतन आयोग को लेकर कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है। वेतन, भत्तों और फिटमेंट फैक्टर से जुड़ी अंतिम सिफारिशें आयोग द्वारा परामर्श प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही सामने आएंगी। ऐसे में कर्मचारियों को सलाह दी गई है कि वे केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें और सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों पर फैल रही अफवाहों तथा अपुष्ट आंकड़ों से दूरी बनाए रखें, क्योंकि फिलहाल पूरा मामला शुरुआती चरण में है।
Location : New Delhi
Published : 27 April 2026, 9:13 AM IST