हिंदी
2025 की कुछ प्रमुख दुर्घटनाएँ
नई दिल्ली: वर्ष 2025 की शुरुआत के साथ ही एक के बाद एक त्रासदियां, हादसे और वैश्विक संकट सामने आ रहे हैं। कभी भगदड़, कभी आतंकी हमला, तो कभी विमान दुर्घटना हर महीने किसी न किसी बड़े हादसे की खबर आ रही है। विशेषज्ञों और ज्योतिषियों का कहना है कि यह समय खगोलीय दृष्टिकोण से भी अत्यंत संवेदनशील है और कई बड़े ग्रहों के अशुभ संयोगों ने इस साल को अनिश्चितताओं और संकटों से भर दिया है।
ज्योतिषीय संकेत और ग्रह परिवर्तन
कुछ ज्योतिषविदों का कहना है कि जो जिस समय होना है हो कर रहेगा और उसे कोई टाल नहीं सकता।
ज्योतिषविदों के अनुसार, 2025 में चार प्रमुख ग्रह शनि, गुरु, राहु और केतु ने अपनी राशियाँ बदली हैं। यह परिवर्तन अपने आप में दुर्लभ है और जब ये एक साथ होते हैं तो विशेष प्रभाव डालते हैं।
14 मार्च को पूर्ण चंद्र ग्रहण और मीन संक्रांति का संयोग बना।
29 मार्च को शनि ने मीन राशि में प्रवेश किया और उसी दिन सूर्य ग्रहण भी हुआ।
14 मई को गुरु वृषभ से मिथुन में प्रवेश कर 3 गुना अतिचारी हो गए।
18 मई को राहु ने मीन से कुंभ और केतु ने सिंह में गोचर किया।
इन ग्रह परिवर्तनों के साथ नवपंचम योग, पिशाच योग, खप्पर योग और षडाष्टक जैसे अशुभ योग बने, जिनका प्रभाव प्राकृतिक आपदाओं, दुर्घटनाओं और जनआक्रोश के रूप में सामने आया।
प्रमुख घटनाएं
1. महाकुंभ भगदड़ (जनवरी 2025)
प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान मौनी अमावस्या पर भारी भीड़ उमड़ी, जिससे भगदड़ मच गई। कई श्रद्धालुओं की जान चली गई और अनेक घायल हुए।
2. नई दिल्ली रेलवे स्टेशन हादसा (15 फरवरी)
रात के समय स्टेशन पर भीड़ के कारण भगदड़ मच गई, जिसमें 18 लोगों की मौत हुई। प्रशासन की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल उठे।
3. पहलगाम आतंकी हमला (22 अप्रैल)
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने पर्यटकों पर हमला किया। इसमें 26 निर्दोष नागरिक मारे गए।
4. बेंगलुरु स्टेडियम भगदड़ (मई)
एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में भीड़ बेकाबू हो गई, जिससे 11 लोगों की मौत हुई और दर्जनों घायल हो गए।
5. अहमदाबाद विमान हादसा (मई)
एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 टेकऑफ के कुछ मिनटों बाद ही क्रैश हो गई। हादसे में 241 लोगों की जान गई, केवल एक यात्री बच सका।
6. केदारनाथ हेलीकॉप्टर क्रैश (जून)
गुप्तकाशी जा रहा एक हेलीकॉप्टर गौरीकुंड के पास क्रैश हो गया, जिसमें सात लोगों की मौत हुई, जिनमें एक बच्ची और पायलट शामिल थे।
7. मुंबई लोकल ट्रेन हादसा (9 जून)
दिवा और मुंब्रा स्टेशन के बीच भीड़भाड़ के चलते 10 यात्री चलती ट्रेन से गिर गए। 4 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई।
आस्था और चिंता
कुछ आध्यात्मिक जानकार मानते हैं कि लोगों में आस्था की कमी, भौतिकता की ओर बढ़ता झुकाव और धर्म से दूर होती जीवनशैली भी इस सबका कारण हो सकती है। इन घटनाओं का प्रत्यक्ष वैज्ञानिक या आध्यात्मिक संबंध स्थापित नहीं किया जा सकता, लेकिन संयोग अवश्य विचलित करने वाले हैं।
हालांकि हम इन बातों की पुष्टि नहीं करते है।
Location : New Delhi
Published : 17 June 2025, 6:13 PM IST
Topics : 2025 Accidents Ahmedabad Plane Crash Kedarnath Helicopter Crash Maha Kumbh stampede Mumbai Local Train Accident New Delhi Railway Station Accident Pahalgam Terror Attack
No related posts found.