‘सोने नहीं दिया तो पीटूंगा!’ मुंबई ट्रेन में मामूली सीट विवाद में महिला पर तानी बेल्ट, तमाशबीन बनी रही भीड़

मुंबई की वेस्टर्न रेलवे लोकल में महिला यात्री से सरेआम अभद्रता! सीट पर सोने को लेकर हुए विवाद में दबंग यात्री ने भद्दी गालियां दीं और बेल्ट निकालकर हमले का प्रयास किया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद अंधेरी GRP ने दर्ज की FIR। पूरी खबर पढ़ें!

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 7 August 2026, 4:30 PM IST

Mumbai: लाखों लोगों की 'लाइफलाइन' कही जाने वाली मुंबई लोकल ट्रेन से सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करने वाली एक बेहद खौफनाक तस्वीर सामने आई है। वेस्टर्न रेलवे (WR) की एक चलती ट्रेन के सेकंड क्लास जनरल डिब्बे में एक मनचले यात्री ने महिला यात्री के साथ न केवल सरेआम अभद्रता और भद्दी भाषा का इस्तेमाल किया, बल्कि बात बढ़ने पर अपनी बेल्ट निकालकर महिला पर हमला करने की कोशिश भी की। इस पूरे वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद रेल यात्रियों की सुरक्षा पर बहस छिड़ गई है।

मामूली बात पर भड़का आक्रोश, खाली डिब्बे में मचाया गदर

घटना के वक्त डिब्बे में बैठने के लिए पर्याप्त जगह खाली थी। इसके बावजूद आरोपी यात्री सीट पर लेटकर सोने की बात को लेकर महिला पर चिल्लाने लगा और गंदी-गंदी गालियां देने लगा। जब महिला ने हिम्मत दिखाते हुए उसे धीरे बोलने और चिल्लाने से मना किया, तो आरोपी का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। वह गुस्से में दूर जाकर वापस लौटा और अपनी कमर से बेल्ट निकालकर महिला को मारने के लिए उसकी तरफ लपका।

बिना नौकरी किए मिला लाखों का वेतन! मुंबई पुलिस के सेवाार्थ सिस्टम में सेंधमार, 10 संदिग्धों पर FIR

तमाशबीन बनी रही भीड़, किसी ने नहीं बढ़ाया मदद का हाथ

इस पूरे घटनाक्रम के दौरान ट्रेन के डिब्बे में कई अन्य यात्री भी मौजूद थे, लेकिन सबसे दुखद बात यह रही कि किसी भी पुरुष या महिला यात्री ने उस दबंग व्यक्ति को रोकने या पीड़ित महिला का बचाव करने की हिम्मत नहीं दिखाई। लोग मूकदर्शक बनकर पूरी वारदात को देखते रहे, जिससे आरोपी के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए।

मुंबई से घर लौटा था पूरा परिवार… कुछ ही दिनों बाद बंद दरवाजे के पीछे मिला ऐसा मंजर कि पूरे गांव में छा गया मातम

अंधेरी GRP हरकत में: CCTV स्कैन कर आरोपी की तलाश तेज

वीडियो के सामने आते ही अंधेरी जीआरपी (GRP) थाना पुलिस तुरंत एक्शन मोड में आ गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले में प्राथमिक दर्ज (FIR) करने की कार्रवाई जारी है। रेलवे स्टेशनों पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है ताकि यह पता लगाया जा सके कि आरोपी किस स्टेशन से चढ़ा और कहां उतरा। पुलिस का दावा है कि आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसे जल्द ही सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

Location :  Mumbai

Published :  7 August 2026, 4:30 PM IST