
लिफ्ट में फटा हाईड्रोजन गैस का गुब्बारा (Img: Google)
Mumbai: मुंबई के गोरेगांव (पश्चिम) इलाके में स्थित अनमोल टॉवर सोसाइटी में एक बेहद खतरनाक हादसा सामने आया है। पेट्रोल पंप के सामने बनी इस इमारत की लिफ्ट के भीतर हाइड्रोजन गैस से भरे गुब्बारों में अचानक विस्फोट हो गया।
इस घटना में लिफ्ट के अंदर मौजूद तीन लोग आग की चपेट में आ गए और झुलस गए। गनीमत यह रही कि सभी समय रहते लिफ्ट से बाहर निकलने में सफल रहे।
दरअसल, इस घटना का पूरा सीन सोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला सबसे पहले लिफ्ट में दाखिल होती है और अपने फ्लोर का बटन दबाती है। उसके पीछे एक युवक एक बड़े पॉलिथीन बैग में दर्जन भर से अधिक गुब्बारे लेकर लिफ्ट में आता है। महिला उसे जगह भी देती है और युवक लिफ्ट के कोने में खड़ा हो जाता है।
इसके कुछ ही सेकंड में गुब्बारों में तेज धमाका होता है और लिफ्ट के अंदर आग की लपटें फैल जाती हैं। आग इतनी तेज थी कि कुछ पल के लिए सीसीटीवी कैमरे का दृश्य भी धुंधला हो गया। विस्फोट के बाद तीनों लोग घबराकर लिफ्ट से बाहर भागते नजर आते हैं। गुब्बारे लेकर आया युवक संतुलन खोकर फर्श पर गिर पड़ता है, जबकि महिला किसी तरह अपना चेहरा ढकते हुए बाहर निकलती है।
ATM Fraud Alert: एटीएम पर मदद लेना पड़ सकता है भारी! मुजफ्फरनगर की ये घटना सोचने पर कर देगी मजबूर
पुलिस के अनुसार, इस हादसे में एक पुरुष और एक महिला गंभीर रूप से झुलस गए हैं, जबकि तीसरे व्यक्ति को मामूली चोटें आई हैं। सभी घायलों का इलाज जारी है। पुलिस ने गुब्बारा विक्रेता के खिलाफ लापरवाही और जान जोखिम में डालने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल यह जांच की जा रही है कि गुब्बारों में हीलियम गैस थी या अत्यंत ज्वलनशील हाइड्रोजन गैस।
Nainital: सीएम धामी पहुंचे जमरानी बांध परियोजना, निरीक्षण के दौरान अफसरों को दिए ये निर्देश
विशेषज्ञों के अनुसार, हीलियम गैस ज्वलनशील नहीं होती, जबकि हाइड्रोजन गैस बेहद खतरनाक और आग पकड़ने वाली होती है। बंद जगह जैसे लिफ्ट में हाइड्रोजन से भरे गुब्बारे ले जाना जानलेवा साबित हो सकता है। मामूली चिंगारी, घर्षण या गर्म सतह भी विस्फोट की वजह बन सकती है।
Location : Mumbai
Published : 5 February 2026, 11:25 AM IST