मुंबई में डॉक्टर के साथ घिनौना खेल: शादी से पहले रखी शर्त; फिर रची गंदी साजिश, जालसाज के दोहरा रूप देखकर पुलिस भी रह गई हैरान

मुंबई में 30 साल की डॉक्टर को शादी का झांसा देकर 37 लाख के पैकेज का दावा करने वाले फर्जी आईटी इंजीनियर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। खुद प्लेबॉय बनकर डॉक्टर को शिकार बनाने वाले आरोपी की दोहरी पहचान का सच हैरान कर देगा।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 19 September 2026, 8:46 AM IST
google-preferred

Mumbai: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में साइबर अपराध और वैवाहिक धोखाधड़ी का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने हर किसी को सन्न कर दिया है। वालीव पुलिस स्टेशन क्षेत्र में रहने वाली एक 30 वर्षीय महिला डॉक्टर ने अपनी शादी के लिए एक नामी मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर प्रोफाइल बनाई थी। इसी दौरान उसकी पहचान कुमार जाधव नाम के व्यक्ति से हुई।

आरोपी ने खुद को बेहद सफल आईटी इंजीनियर बताया और दावा किया कि वह सालाना 37 लाख रुपये कमाता है और मुंबई में उसका अपना आलीशान मकान है। उसकी बातों में आकर डॉक्टर ने शादी का रिश्ता आगे बढ़ाने की सहमति दे दी।

शादी से पहले शर्त और खुद ही बना प्लेबॉय

शादी का झांसा देकर बातचीत आगे बढ़ाने के दौरान आरोपी सुभाष सातपुते (34) ने अपनी शातिर सोच का परिचय दिया। उसने महिला डॉक्टर के सामने एक अजीबो-गरीब शर्त रखी। उसने कहा कि शादी का फैसला पक्का करने से पहले सैक्सुअल कंपैटिबिलिटी जांचना जरूरी है और इसके लिए उसने डॉक्टर को एक कथित प्लेबॉय से मिलने की सलाह दी।

Video: मायानगरी में मानसूनी तबाही, महज दो घंटे की झमाझम बारिश से जलमग्न हुई मुंबई की सड़कें

उसने खुद ही उस व्यक्ति का संपर्क नंबर डॉक्टर को दिया। सीधे स्वभाव की डॉक्टर उसके इस झांसे में आ गई और बताए गए पते पर उस व्यक्ति से मिलने पहुंच गई।

ज्योतिषी और मौत का बहाना बनाकर शादी से इनकार

मुलाकात के बाद जब पीड़ित डॉक्टर ने उम्मीद जताई कि अब शादी की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी, तो आरोपी ने एक नया ड्रामा शुरू कर दिया। उसने डॉक्टर को बताया कि उसने अपनी कुंडली किसी ज्योतिषी को दिखाई है और ज्योतिषी के अनुसार अगर वह डॉक्टर से शादी करता है तो तीन महीने के भीतर उसकी मौत हो जाएगी। इस मनगढ़ंत बहाने का सहारा लेकर आरोपी ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया और दूरी बना ली।

सच आया सामने तो उड़े होश, नालासोपारा से आरोपी गिरफ्तार

शादी टूटने और बातचीत बंद होने के बाद जब डॉक्टर ने अपने स्तर पर पड़ताल की तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। जिस व्यक्ति को वह 'प्लेबॉय' समझकर मिलने गई थी, वह कोई और नहीं बल्कि खुद सुभाष सातपुते ही था। यानी वह एक तरफ आईटी इंजीनियर बनकर बात कर रहा था और दूसरी तरफ रूप बदलकर खुद ही मिलने पहुंचा था।

ड्राइवर मुंबई में, ट्रक सुलतानपुर में और टैक्स का नोटिस घर पर! कागजों के खेल पर CJM कोर्ट सख्त

पीड़ित डॉक्टर ने तुरंत वालीव पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए रेप, धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी को नालासोपारा के संतोष भुवन इलाके से गिरफ्तार कर लिया है।

Location :  Mumbai

Published :  19 September 2026, 8:46 AM IST

Advertisement