Pune: चार साल की बच्ची के साथ दरिंदगी, बहला-फुसला कर तबेले में ले गया था 65 वर्षीय बुजुर्ग, फिर जो हुआ जानकर कांप जाएगी रूह

पुणे की घटना सिर्फ एक अपराध नहीं, बल्कि इंसानियत को झकझोर देने वाली कहानी है। एक मासूम बच्ची अचानक कैसे गायब हो गई और फिर जो सच सामने आया, उसने पूरे इलाके को हिला दिया। पुलिस जांच में कई अहम खुलासे हो रहे हैं, लेकिन अभी भी कई सवाल अनसुलझे हैं।

Post Published By: सौम्या सिंह
Updated : 2 May 2026, 9:45 AM IST

Pune: पुणे जिले के भोर तहसील से एक ऐसी दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। चार साल की मासूम बच्ची के साथ हुए जघन्य अपराध और उसकी हत्या ने पूरे इलाके में गुस्से और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है।

छुट्टियों में नानी के घर आई थी बच्ची

जानकारी के अनुसार बच्ची गर्मी की छुट्टियों में अपनी नानी के घर आई हुई थी। शनिवार को वह घर के बाहर खेल रही थी, तभी 65 वर्षीय भीमराव कांबले नामक व्यक्ति ने उसे बहला-फुसलाकर पास ही स्थित अपने घर के सामने वाले पशु-तबेले में ले गया।

दहेज के नाम पर मौत… 6 साल बाद आया ऐसा फैसला, जिसने हर किसी को चौंका दिया!

आरोप है कि वहां उसने मासूम के साथ अमानवीय कृत्य किया और फिर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। घटना को छिपाने के लिए आरोपी ने शव को गोबर के ढेर के नीचे दबा दिया, ताकि किसी को शक न हो सके।

तबेले में मिला बच्ची का शव

जब बच्ची काफी देर तक घर नहीं लौटी तो परिवार ने उसकी तलाश शुरू की। पूरे गांव में खोजबीन के बावजूद जब कोई सुराग नहीं मिला तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। इसी बीच तबेले की तलाशी के दौरान बच्ची का शव बरामद हुआ। इस भयावह दृश्य को देखकर परिजन टूट गए और पूरे गांव में मातम छा गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर आरोपी को बच्ची को तबेले की ओर ले जाते हुए देखा गया। इसके आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए भीमराव कांबले को हिरासत में ले लिया।

गिरफ्तारी में ‘एक बड़ी चूक’ पड़ी भारी! हाईकोर्ट का ऐसा फैसला, जिसने पुलिस व्यवस्था पर खड़े कर दिए सवाल

आरोपी से पूछताछ जारी

फिलहाल आरोपी से गहन पूछताछ जारी है और पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। वहीं, ग्रामीणों ने इस घटना पर कड़ा रोष जताते हुए आरोपी को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की है।

Location :  Pune

Published :  2 May 2026, 9:44 AM IST