Mumbai: अन्ना हजारे ICU में भर्ती, देशभर में चिंता, जानिए अब कैसी ही तबीयत 

जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे को मुंबई के बॉम्बे हॉस्पिटल के इंटेंसिव केयर यूनिट (ICU) में भर्ती कराया गया है। वह गंभीर वायरल संक्रमण और तेज डिहाइड्रेशन से जूझ रहे हैं, उन्हें ICU में रखा गया है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 31 August 2026, 10:35 PM IST
google-preferred

Mumbai: प्रसिद्ध समाजसेवी अन्ना हजारे को तबीयत बिगड़ने के बाद मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले वह अपने गांव रालेगांव सिद्धि के लोकल अस्पताल में भर्ती थे लेकिन फिर उनकी हालत बिगड़ने के बाद उन्हें बॉम्बे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। कहा जा रहा है कि उन्हें एक्यूट वायरल इन्फेक्शन है।

हालत बिगड़ने पर किया गया मुंबई शिफ्ट

महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में स्थित अपने पैतृक गांव रालेगण सिद्धि में इलाज के दौरान उनकी हालत बिगड़ने लगी थी। इसके बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें मुंबई शिफ्ट करने का फैसला लिया गया।

डॉ. गौतम भंसाली की देखरेख में हैं अन्ना हजारे

जानकारी के अनुसार डाक्टरों की टीम उनकी देखभाल कर रही है। उन्हें फिलहाल ICU में रखा गया है। बीमारी और बढ़ती उम्र की वजह से अन्ना बहुत कमजोर हो गए हैं।  उन्हें संक्रामक रोगों के स्पेशलिस्ट डॉ. गौतम भंसाली की देखरेख में रखा गया है। वे 89 साल के हैं।

मुंबई एयरपोर्ट पर सोने की तस्करी का बड़ा खुलासा, मोम के कैप्सूल में छिपा था सोना, करोड़ों का माल जब्त

UTI से भी पीड़ित हैं अन्ना

अन्ना हजारे जब बॉम्बे अस्पताल में भर्ती कराए गए तब वह यूरिनल ट्रैक्ट इंफेक्शन से पीड़ित थे। यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन यूरिनरी ट्यूब, ब्लैडर या किडनी में होने वाला एक बैक्टीरियल इंफेक्शन है। इसके साथ ही अन्ना को गंभीर डिहाइड्रेशन (पानी की कमी) और किडनी से जुड़ी समस्या भी देखी गई।

देश में भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन के प्रमुख चेहरों में रहे अन्ना हजारे की तबीयत बिगड़ने की खबर के बाद उनके समर्थकों और शुभचिंतकों के बीच चिंता बढ़ गई है। उनकी सेहत से जुड़ी आगे की जानकारी अस्पताल की मेडिकल जांच और आधिकारिक अपडेट के बाद सामने आ रही है।

लियोनल मेसी ने छोड़ी अर्जेंटीना की जर्सी, 20 साल का सफर हुआ खत्म; कहा- अब मेरे पास देने के लिए कुछ नहीं बचा

अस्पताल में भर्ती किए जाने के बाद डॉक्टरों की टीम अन्ना हजारे की स्वास्थ्य स्थिति का विस्तृत आकलन कर रही है। विभिन्न मेडिकल जांच के जरिए यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वायरल संक्रमण और डिहाइड्रेशन का उनके शरीर पर कितना असर पड़ा है।

Location :  Mumbai

Published :  31 August 2026, 10:16 PM IST

Related News

Advertisement