शरद पवार की पोती की शादी में परिवार समेत शामिल हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव, देखें खास झलकियां

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अपनी पत्नी दिंपल यादव और बेटी अदिति यादव के साथ मुंबई पहुंचे, जहां वे शरद पवार की पोती की शादी में शामिल हुए। मुंबई एयरपोर्ट पर उनके स्वागत के लिए समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 21 June 2026, 3:51 PM IST

Mumbai: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) अपनी पत्नी दिंपल यादव (Dimple Yadav) और बेटी आदिति यादव (Aditi Yadav) के साथ मुंबई पहुंचे, जहां वे एनसीपी प्रमुख शरद पवार (Sharad Pawar) की पोती रेवती की शादी में शामिल हुए। मुंबई एयरपोर्ट पर उनके पहुंचते ही समर्थकों की भारी भीड़ जमा हो गई। बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने नारेबाजी कर उनका स्वागत किया और उनकी एक झलक पाने के लिए उत्साह दिखाया।

एयरपोर्ट का माहौल कुछ देर के लिए पूरी तरह राजनीतिक रंग में रंगा नजर आया। समर्थकों द्वारा बनाए गए वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से साझा की गईं।

शादी से ज्यादा चर्चा मेहमानों की रही

रेवती की शादी मुंबई के भव्य Jio World Convention Centre में आयोजित की गई। यह समारोह राजनीति, उद्योग और मनोरंजन जगत की बड़ी हस्तियों की मौजूदगी के कारण राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गया। शादी में देश के कई प्रमुख नेताओं और उद्योगपतियों ने हिस्सा लिया।

दिल्ली में आर-पार की जंग: CJP समर्थकों के अनोखे प्रदर्शन से हिली दिल्ली, मंच से बच्चे की हुंकार ने सरकार को डाला सोच में!

सादगी में नजर आईं डिंपल यादव और अदिति

कार्यक्रम में डिंपल यादव साधारण लेकिन आकर्षक साड़ी में नजर आईं, जबकि अदिति यादव ने ऑफ-व्हाइट रंग का पारंपरिक परिधान पहना था। सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें तेजी से वायरल हुईं। अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव अक्सर अपने पिता के साथ सार्वजनिक कार्यक्रमों में दिखाई देती हैं।

शरद पवार के परिवार के साथ सपा प्रमुख अखिलेश यादव, दिंपल यादव और आदिति यादव (Img: X)

देश की बड़ी हस्तियां बनीं समारोह का हिस्सा

रेवती ने नागपुर के उद्योगपति सारंग लखानी के साथ विवाह किया। इस अवसर पर राजनीति, उद्योग और फिल्म जगत की कई जानी-मानी हस्तियां मौजूद रहीं। समारोह में मोहन भागवत (Mohan Bhagwat), कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi), भगवंत मान (Bhagwant Mann) सहित कई प्रमुख नेताओं ने शिरकत की। वहीं बॉलीवुड की ओर से अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan), जया बच्चन (Jaya Bachchan) और शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) जैसे सितारे भी समारोह में पहुंचे।

Location :  Mumbai

Published :  21 June 2026, 3:50 PM IST