Smoking and COPD: सिगरेट की लत पड़ सकती है भारी, सांस से जुड़े इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

Smoking and COPD: लंबे समय तक सिगरेट पीने से COPD का खतरा बढ़ सकता है। जानें कि लगातार खांसी, बलगम बनना, सांस फूलना और सीने में जकड़न जैसे लक्षणों को नज़रअंदाज़ क्यों नहीं करना चाहिए, और इससे बचाव के ज़रूरी उपाय क्या हैं।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 19 November 2026, 5:43 PM IST

New Delhi: देश के ज्यादा नौजवान सिगरेट की लत से जूझ रहे हैं। हर किसी को पता है कि सिगरेट पीना कितना हानिकारक है, लेकिन तभी लोग इसका सेवन कर रहे हैं। जैसा कि आप जानते ही हैं कि सिगरेट पीने से शरीर में कई गंभीर बीमारियां पैदा हो जाती है और यह मौत का कारण भी बन जाती है।

वहीं सिगरेट की लत से क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (COPD) का खतरा बढ़ जाता है। अगर आप भी समय रहते सिगरेट की लत नहीं छोड़ते हैं तो COPD जैसी गंभीर बीमारी का शिकार बन सकते हैं। आइए ऐसे में जानते हैं कि COPD के चलते शरीर में क्या बदलाव देखने को मिलते हैं और इसको नजरअंदाज ना करें।

क्या है COPD?

जिन लोगों को नहीं पता है कि COPD बीमारी क्या है तो सबसे ये जान लेते हैं कि आखिर ये बीमारी क्या है। COPD फेपड़ों से जुड़ी एक ऐसी बीमारी है, जिसमें सांस से संबंधि प्रॉब्लम होती है।

इस बीमारी में सांस लेने और छोड़ने में दिक्कत आती है और यह बीमारी जल्दी लोगों पर हावी हो जाती है। शुरुआत में इसके लक्षण सामान्य खांसी या थकान जैसे लग सकते हैं, इसलिए कई लोग इन्हें नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन समय पर पहचान और इलाज न मिलने पर यह बीमारी गंभीर रूप ले सकती है।

रोजाना 30 सिगरेट पीने जैसा है दिल्ली का प्रदूषण, सुप्रीम कोर्ट में CJI Suryankant ने सरकार से पूछे तीखे सवाल

यह बीमारी क्यों होती है?

COPD फेफड़ों की एक दीर्घकालिक (क्रोनिक) बीमारी है, जिसमें सांस की नलियां संकरी हो सकती हैं और फेफड़ों के ऊतकों को नुकसान पहुंच सकता है। इससे हवा के बहाव में रुकावट आती है, जिससे मरीज को सांस लेने में कठिनाई होती है। सिगरेट और तंबाकू उत्पादों का लंबे समय तक सेवन इसका मुख्य जोखिम कारक है।

इसके अलावा लंबे समय तक वायु प्रदूषण, धूल, रसायनों के धुएं और कुछ कार्यस्थलों पर मौजूद हानिकारक कणों के संपर्क में रहने से भी इसका खतरा बढ़ सकता है।

लगातार खांसी और बलगम बनना हो सकता है संकेत

COPD के शुरुआती लक्षणों में लगातार खांसी आना और बार-बार बलगम (कफ) बनना शामिल है। कई लोगों को सुबह उठने पर ये समस्याएं अधिक महसूस होती हैं। शुरुआत में, लोग इसे सामान्य सर्दी-जुकाम, मौसम में बदलाव का असर या धूम्रपान का नतीजा समझकर नजरअंदाज कर सकते हैं। हालांकि, अगर खांसी लंबे समय तक बनी रहती है या बार-बार बलगम बनता है, तो डॉक्टर से सलाह लेना बहुत जरूरी है।

सांस फूलने या छाती में जकड़न को नजरअंदाज न करें

इस बीमारी का एक प्रमुख लक्षण सांस फूलना है। शुरुआत में, सीढ़ियां चढ़ते समय, तेज चलने या व्यायाम करने पर सांस लेने में कठिनाई हो सकती है। जैसे-जैसे बीमारी बढ़ती है, रोजमर्रा के सामान्य कामों के दौरान भी सांस फूल सकती है।

कुछ मरीजों को छाती में जकड़न, सांस लेते समय घरघराहट की आवाज आना और सांस छोड़ने में कठिनाई का अनुभव भी हो सकता है। यदि ऐसे लक्षण दिखाई दें, तो खुद इलाज करने के बजाय डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर है।

थकान और बार-बार सांस का संक्रमण भी संकेत

COPD से पीड़ित व्यक्ति रोजमर्रा के काम करते समय जल्दी थक सकते हैं। इसके अलावा, उन्हें बार-बार सांस संबंधी संक्रमण, सामान्य कमजोरी और शारीरिक सहनशक्ति (स्टैमिना) में कमी का अनुभव हो सकता है। यदि लगातार खांसी, बलगम बनना या सांस फूलने जैसे लक्षण बने रहते हैं, तो इन्हें केवल बढ़ती उम्र या सामान्य कमजोरी मान लेना गलत होगा।

फेफड़ों पर सीधा हमला कर रहा है सिगरेट का धुआं: World Lung Day पर जानें हेल्दी और स्मोकर्स लंग्स का सच

COPD का पता लगाने के लिए कौन से टेस्ट किए जाते हैं?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि COPD की पुष्टि करने के लिए डॉक्टर मरीज के मेडिकल इतिहास और लक्षणों की जांच करते हैं। इसके बाद 'स्पाइरोमेट्री' (spirometry) टेस्ट किया जा सकता है, जो फेफड़ों की कार्यक्षमता और सांस छोड़ने की क्षमता को मापता है।

मरीज की स्थिति के आधार पर छाती का एक्स-रे या अन्य जांचें भी कराने की सलाह दी जा सकती है। बीमारी का जल्दी पता चलने से लक्षणों को नियंत्रित करने और मरीज के जीवन की गुणवत्ता (क्वालिटी ऑफ लाइफ) में सुधार करने में मदद मिलती है।

Location :  New Delhi

Published :  19 November 2026, 5:17 PM IST