हरियाणा पुलिस में बंपर भर्ती: 5500 पदों के लिए आवेदन शुरू, क्या आप तैयार हैं?

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने पुलिस कांस्टेबल भर्ती शुरू की। 5500 पदों के लिए आवेदन खुले हैं। पुरुष, महिला और GRP कांस्टेबल पदों पर भर्ती। CET ग्रुप-सी पास उम्मीदवार अब ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Updated : 12 January 2026, 7:50 PM IST
google-preferred

Chandigarh: हरियाणा में पुलिस विभाग में नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने पुलिस कांस्टेबल पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 5,500 पद भरे जाएंगे। यह मौका राज्य के हजारों युवाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण और सुनहरा माना जा रहा है।

CET ग्रुप-सी पास युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

हरियाणा पुलिस में इस भर्ती के लिए कुल 5,500 पदों का प्रावधान किया गया है। इसमें 4,500 पद पुरुष कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) के लिए, 600 पद महिला कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) के लिए और 400 पद सरकारी रेलवे पुलिस (GRP) में पुरुष कांस्टेबल के लिए रखे गए हैं। यह भर्ती राज्य में सुरक्षा और कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए की जा रही है।

JOb News: इंजीनियर्स के लिए खुशखबरी! HPCL ने कई पदों पर जारी की वैकेंसी, जानिये नौकरी की फुल अपडेट

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य है। इसके अलावा, जिन्होंने CET ग्रुप-सी परीक्षा पास की हो, वे ही इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। HSSC ने यह सुनिश्चित किया है कि योग्य और सक्षम उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाए।

पुरुष और महिला कांस्टेबल पदों के लिए आवेदन जारी

उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा। सबसे पहले शारीरिक माप परीक्षण (PMT) होगा, जिसमें उम्मीदवारों की ऊंचाई और छाती की माप जांची जाएगी। पुरुष उम्मीदवारों के लिए सामान्य वर्ग में न्यूनतम ऊंचाई 170 सेमी और आरक्षित वर्ग के लिए 168 सेमी तय की गई है। छाती की न्यूनतम माप सामान्य वर्ग के लिए 83 सेमी और आरक्षित वर्ग के लिए 81 सेमी होनी चाहिए। महिला उम्मीदवारों के लिए सामान्य वर्ग में न्यूनतम ऊंचाई 158 सेमी और आरक्षित वर्ग के लिए 156 सेमी निर्धारित की गई है।

PMT में सफल उम्मीदवारों को इसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षण (PST) के लिए बुलाया जाएगा। PST में पुरुष उम्मीदवारों को 2.5 किलोमीटर की दौड़ 12 मिनट में पूरी करनी होगी, जबकि महिला उम्मीदवारों को 1 किलोमीटर की दौड़ 6 मिनट में पूरी करनी होगी। पूर्व सैनिकों के लिए यह दूरी 1 किलोमीटर 5 मिनट में तय करनी होगी।

उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया

आयु सीमा सामान्य रूप से 18 से 25 वर्ष के बीच रखी गई है। हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी। उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया में फिजिकल टेस्ट के अलावा उनके शैक्षिक योग्यता और CET ग्रुप-सी परीक्षा के अंक भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Railway Jobs 2026: रेलवे में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, इतने पदों पर निकली भर्ती, जानें सबकुछ

हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन करना बेहद आसान है। इच्छुक उम्मीदवार HSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Constable Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद CET ग्रुप-C रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉग-इन कर आवश्यक जानकारी भरें, दस्तावेज अपलोड करें और फॉर्म सबमिट करें।

Location : 
  • Chandigarh

Published : 
  • 12 January 2026, 7:50 PM IST

Advertisement
Advertisement