वेस्टर्न रेलवे में अप्रेंटिस भर्ती, कौन बनेगा नया उम्मीदवार… कैसे बिना परीक्षा होगा चयन? जानिये सबकुछ

वेस्टर्न रेलवे में अप्रेंटिस के 5349 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी। 10वीं और आईटीआई पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा, चयन पूरी तरह मेरिट के आधार पर किया जाएगा। आवेदन 21 फरवरी से ऑनलाइन शुरू।

Post Published By: सौम्या सिंह
Updated : 20 February 2026, 12:59 PM IST

New Delhi: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। Railway Recruitment Cell (आरआरसी) ने Western Railway में अप्रेंटिस के 5349 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। खास बात यह है कि इस भर्ती में किसी प्रकार की लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा। उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह मेरिट के आधार पर किया जाएगा। यह भर्ती विज्ञापन संख्या RRC/WR/04/2025 के तहत निकाली गई है और आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी।

आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां

अप्रेंटिस पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 फरवरी सुबह 11 बजे से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार 23 मार्च शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल आधिकारिक वेबसाइट- www.rrcwr.com
के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। निर्धारित समय सीमा के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा, इसलिए अभ्यर्थियों को समय रहते आवेदन करने की सलाह दी गई है।

Job News: : UPPSC PCS में निकली बंपर भर्तियां, आवेदन की तारीख बढ़ी, जानें नौकरी की बाकि डिटेल्स

किन-किन ट्रेड में हैं पद

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 5349 पद भरे जाएंगे। इनमें प्रमुख रूप से फिटर, इलेक्ट्रिशियन, वेल्डर, कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (COPA), इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, डीजल मैकेनिक, पेंटर, कारपेंटर, रेफ्रिजरेशन और एसी मैकेनिक समेत कई अन्य ट्रेड शामिल हैं। सबसे अधिक पद फिटर और इलेक्ट्रिशियन ट्रेड में हैं। अलग-अलग डिवीजन और वर्कशॉप में पदों का वितरण किया गया है।

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 10 वीं पास होना अनिवार्य है। साथ ही संबंधित ट्रेड में एनसीवीटी से मान्यता प्राप्त संस्थान से आईटीआई प्रमाण पत्र होना जरूरी है। जिन अभ्यर्थियों का 10वीं या आईटीआई का परिणाम अभी घोषित नहीं हुआ है, वे आवेदन के पात्र नहीं होंगे। इसके अलावा इंजीनियरिंग डिग्री या डिप्लोमा धारक उम्मीदवार भी इस भर्ती के लिए पात्र नहीं माने जाएंगे।

आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी। एससी और एसटी वर्ग को 5 वर्ष, ओबीसी वर्ग को 3 वर्ष तथा पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी।

कैसे होगा चयन

इस भर्ती की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा। चयन प्रक्रिया पूरी तरह 10वीं और आईटीआई में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की गई मेरिट सूची पर आधारित होगी। दोनों परीक्षाओं के अंकों का औसत निकालकर मेरिट तैयार की जाएगी। यदि दो अभ्यर्थियों के अंक समान होते हैं तो अधिक आयु वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी।

मेरिट सूची जारी होने के बाद चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन (डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन) के लिए बुलाया जाएगा। सभी प्रमाण पत्रों की जांच के बाद अंतिम चयन किया जाएगा।

UP Crime News: बिहार और झारखंड में ऐसे पहुंचाते थे शराब, तस्करों के कारनामों ने STF को चौंकाया  

आवेदन शुल्क और अन्य जानकारी

सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और महिला उम्मीदवारों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ लें और सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखें।

यह भर्ती उन युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर है जो बिना परीक्षा रेलवे में अप्रेंटिस के रूप में करियर की शुरुआत करना चाहते हैं।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 20 February 2026, 12:59 PM IST