
डीसी-SP ने किया निरीक्षण
Jharkhand: प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता बनाए रखना आज सबसे बड़ी चुनौती बन चुका है। ऐसे में झारखंड के चाईबासा में आयोजित झारखंड संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा को लेकर प्रशासन ने कोई ढिलाई नहीं बरती। जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम खुद मैदान में उतरी और हर व्यवस्था को बारीकी से परखा, ताकि परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष माहौल में हो सके।
पश्चिमी सिंहभूम जिले में आयोजित इस परीक्षा के पहले सत्र के दौरान जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार और पुलिस अधीक्षक अमित रेनू ने संयुक्त रूप से विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने टाटा कॉलेज चाईबासा और सेंट जेवियर इंग्लिश स्कूल और जूनियर कॉलेज चाईबासा का दौरा कर वहां के छात्रों को करीब से देखा।
डीसी-SP ने किया निरीक्षण
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था का खास तौर पर जायजा लिया। सीसीटीवी कैमरे, जैमर, बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली, अभ्यर्थियों की उपस्थिति और मेडिकल सुविधाओं को विस्तार से परखा गया।
झारखंड के चाईबासा में बदमाशों के हौसले बुलंद, ट्यूशन से लौट रही युवती के साथ किया कांड
निरीक्षण के दौरान मौजूद स्टेटिक दंडाधिकारी, पुलिस अधिकारी और केंद्र अधीक्षकों को अपने-अपने दायित्वों के प्रति पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने साफ कहा कि परीक्षा केंद्रों के अंदर और बाहर कानून-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में रहनी चाहिए और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उपायुक्त मनीष कुमार ने स्पष्ट किया कि परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष और कदाचार मुक्त माहौल में संपन्न कराना प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों को पहले ही दिशा-निर्देश दिए जा चुके हैं और उनका पालन सुनिश्चित किया जाना जरूरी है।
प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाएगा। इसका उद्देश्य परीक्षा की पारदर्शिता और विश्वसनीयता को बनाए रखना है, ताकि अभ्यर्थियों का भरोसा बना रहे।
Location : Jharkhand
Published : 19 April 2026, 7:26 PM IST