हिंदी
बैद्यनाथ मंदिर प्रांगण में फुट ओवर ब्रिज निर्माण को लेकर विवाद
Deoghar: झारखंड के देवघर में शनिवार को आस्था बनाम विकास की लड़ाई सड़क पर आ गई। बाबा बैद्यनाथ मंदिर परिसर में प्रस्तावित दो नए फुट ओवर ब्रिज को लेकर पुरोहितों और स्थानीय लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। निर्माण कार्य के तहत मंदिर प्रांगण में खुदाई शुरू होते ही पुरोहितों और स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। इसे लेकर विरोध के स्वर खुलकर सामने आ रहे हैं।
पुरोहितों का कहना है कि मंदिर परिसर में मौजूद पत्थर और शिलाएं न सिर्फ अति प्राचीन हैं, बल्कि धार्मिक और ऐतिहासिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण हैं। ऐसे में निर्माण कार्य के नाम पर इनके साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ आस्था पर चोट के समान है।
पुरोहितों का कहना है कि शिलाओं को तोड़ना न केवल मंदिर की मूल संरचना को नुकसान पहुंचाना है, बल्कि यह करोड़ों शिवभक्तों की आस्था पर भी प्रहार है। उनका तर्क है कि भीड़ नियंत्रण के लिए मंदिर के भीतर खुदाई करने के बजाय प्रशासन को बाहरी क्षेत्र से वैकल्पिक रास्ता निकालना चाहिए।
मंदिर प्रांगण में खुदाई से पुरोहितों में आक्रोश
देवघर में श्रावणी मेला 2026 की तैयारी तेज, बाबाधाम में प्रशासन सर्तक
उनका स्पष्ट कहना है कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा सकती है, लेकिन मंदिर की मूल संरचना से समझौता किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं होगा।
मंदिर प्रांगण में खुदाई कार्य जारी
देवघर में सरकारी दफ्तरों का बिजली बिल करोड़ों में, नगर निगम सबसे आगे
विरोध कर रहे पुरोहितों ने प्रशासन से इस निर्माण कार्य को तुरंत रोकने और मंदिर की प्राचीनता को सुरक्षित रखने की मांग की है। इस मुद्दे को लेकर मंदिर परिसर का माहौल भी धीरे-धीरे गर्म होता नजर आ रहा है, जिससे आगे स्थिति और संवेदनशील होने की आशंका जताई जा रही है।
Location : Deoghar
Published : 11 April 2026, 1:58 PM IST
No related posts found.