हिंदी
श्रावणी मेला 2026 को लेकर प्रशासन अलर्ट
Deoghar: विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 को लेकर देवघर जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। हर साल लाखों श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए इस बार भी व्यवस्थाओं को पहले से बेहतर बनाने की दिशा में काम तेज कर दिया गया है।
संथाल परगना आयुक्त संजय कुमार ने उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा और एसपी सौरभ के साथ कांवड़िया पथ, रूट लाइन, क्यू कॉम्प्लेक्स और बाबा बैद्यनाथ मंदिर परिसर का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने हर व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया और आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। प्रशासन का मुख्य फोकस साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय और ठहरने की सुविधाओं को बेहतर बनाना है। साथ ही, लंबी कतारों को नियंत्रित करने के लिए क्यू मैनेजमेंट सिस्टम को और मजबूत करने पर जोर दिया गया है।
श्रावणी मेले के दौरान भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी निगरानी और कंट्रोल रूम की व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जाएगा। भीड़ प्रबंधन के लिए विशेष प्लान तैयार किया जा रहा है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
देवघर में सरकारी दफ्तरों का बिजली बिल करोड़ों में, नगर निगम सबसे आगे
मेले के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं को भी प्राथमिकता दी जा रही है। अस्थायी अस्पताल, एंबुलेंस और मेडिकल टीम की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी। आपात स्थिति से निपटने के लिए डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की टीम 24 घंटे उपलब्ध रहेगी।
सुल्तानगंज से जल लेकर आने वाले कांवरियों के लिए कांवड़िया पथ पर विशेष सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। रास्ते में विश्राम स्थल, पेयजल और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। आयुक्त ने कहा कि हर कांवरिया को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का अनुभव मिलना चाहिए।
आयुक्त संजय कुमार ने कहा कि प्रशासन का लक्ष्य है कि हर श्रद्धालु बाबाधाम से एक सकारात्मक अनुभव लेकर लौटे। इसके लिए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया जा रहा है।
Deoghar News: देवघर में भारी बारिश के कारण करोड़ों का ड्रेनेज सिस्टम फेल, सड़के बनी तालाब
प्रशासन का मानना है कि सभी विभागों के संयुक्त प्रयास से श्रावणी मेला 2026 को सफल बनाया जाएगा। अधिकारियों को समय पर कार्य पूरा करने और किसी भी लापरवाही से बचने के निर्देश दिए गए हैं।
Location : Deoghar
Published : 11 April 2026, 1:49 PM IST
No related posts found.