Samba Blast: सुबह-सुबह सांबा में धमाका! तेज विस्फोट से मची अफरा-तफरी; जानें पूरी खबर

जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले के घगवाल इलाके में तड़के हुए जोरदार धमाके से सनसनी फैल गई। पूर्व सरपंच जय राम शर्मा के घर के बाहर हुए इस ब्लास्ट में गेट पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

Post Published By: Sapna Srivastava
Updated : 23 March 2026, 10:23 AM IST

Samba: जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले के घगवाल क्षेत्र में सोमवार तड़के एक जोरदार धमाके से इलाके में दहशत फैल गई। यह विस्फोट पूर्व सरपंच जय राम शर्मा के घर के मुख्य गेट के पास हुआ, जिससे आसपास के लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धमाका इतना तेज था कि पूरे इलाके में उसकी आवाज गूंज उठी। घर के मुख्य गेट के नजदीक हुआ, जिससे घर का गेट और चारदीवारी का एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। धमाके की तीव्रता इतनी अधिक थी कि आसपास के कई घरों के शीशे तक टूट गए। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

पुलिस को दी सूचना

घटना के तुरंत बाद जय राम शर्मा ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी गई। शुरुआती जांच में विस्फोट के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां हर एंगल से मामले की पड़ताल कर रही हैं।

बंगाल में ओवैसी का बड़ा दांव! इस पार्टी से मिलाया हाथ; क्या गठबंधन से बदलेगा चुनावी गणित?

सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

बताया जा रहा है कि घटना के तुरंत बाद पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं और पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का दौरा कर जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं, ताकि विस्फोट के कारणों का जल्द पता लगाया जा सके।

लूट का ड्रामा, बंद कैमरा और फिर खुला कत्ल का राज, लखनऊ में बहू ने 15 साल छोटे प्रेमी के साथ मिलकर कर दिया मर्डर

पूर्व सरपंच जयराम शर्मा ने इसे सुनियोजित हमला बताते हुए सुरक्षा एजेंसियों से गहन जांच की मांग की है। वहीं स्थानीय नेताओं ने भी इस घटना को गंभीर बताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और अतिरिक्त बल तैनात किए गए हैं। जांच एजेंसियां हर एंगल से मामले की पड़ताल कर रही हैं, ताकि इस रहस्यमयी धमाके के पीछे की सच्चाई सामने लाई जा सके।

Location : 
  • Samba

Published : 
  • 23 March 2026, 10:23 AM IST