हिंदी
वियतनाम में पर्यटकों से भरी नाव पलटी
New Delhi: वियतनाम के मशहूर फू क्वोक द्वीप पर घूमने गए भारतीय पर्यटकों का खूबसूरत सफर शनिवार को एक बेहद दर्दनाक हादसे में बदल गया। वहां 32 भारतीय पर्यटकों समेत चालक दल के 4 सदस्यों को लेकर जा रही एक स्पीडबोट समुद्र में अचानक पलट गई। इस खौफनाक हादसे में 15 भारतीय पर्यटकों की डूबने से मौत हो गई है, जबकि 21 लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
जानकारी के अनुसार, थाईलैंड की खाड़ी में स्थित 'फू क्वोक' वियतनाम के सबसे लोकप्रिय बीच डेस्टिनेशन में से एक है।
भारतीय दूतावास ने मृतकों की पुष्टि करते हुए बताया कि इनमें सबसे ज्यादा 10 लोग तमिलनाडु के, 3 आंध्र प्रदेश के, इसके अलावा 2 लोग केरल के रहने वाले थे। हादसे के बाद भारत और वियतनाम की एजेंसियां लगातार पीड़ितों की मदद के काम में जुटी हैं।
स्थानीय समय के मुताबिक दोपहर करीब एक बजे अचानक समुद्र का मिजाज बिगड़ गया. तेज हवाओं के बीच नाव पूरी तरह अपना संतुलन खो बैठी, जिसकी वजह से नाव समुद्र में पलट गई। यह दर्दनाक घटना होन मे रुट नगोई द्वीप से करीब 400 मीटर दूर हुई।
फू क्वोक वियतनाम का एक बेहद खूबसूरत टूरिस्ट डेस्टिनेशन है, जहां हर साल दुनिया भर से बड़ी संख्या में लोग स्नॉर्कलिंग, डाइविंग और समुद्री सैर का लुत्फ उठाने पहुंचते हैं. किसी ने सोचा भी नहीं था कि यह सफर ऐसा मोड़ ले लेगा।
हादसे के तुरंत बाद पानी में डूबे लोगों को निकालने का बड़ा अभियान शुरू किया गया। भारतीय दूतावास और नई दिल्ली स्थित आंध्र प्रदेश भवन में विशेष प्रतिनिधि डॉ. अर्जा श्रीकांत के अनुसार, इस रेस्क्यू ऑपरेशन में 21 लोगों को जिंदा बचा लिया गया है।
बचाए गए लोगों में 17 भारतीय पर्यटक, 3 क्रू मेंबर और 1 अटेंडेंट शामिल हैं। इन सभी को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहत की बात यह है कि ज्यादातर लोग खतरे से बाहर हैं, लेकिन दो पर्यटकों की हालत अभी भी बेहद गंभीर बनी हुई है, जिनका इलाज आईसीयू में चल रहा है।
लावा कंपनी से जुड़े थे वियतनाम हादसे में जान गंवाने वाले
इस मामले में मोबाइल बनाने वाली कंपनी लावा ने पुष्टि की है कि इस हादसे में जान गंवाने वाले सभी 15 लोग उसकी कंपनी से जुड़े थे। सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कंपनी लिखा- हमें यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि आज वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास एक नाव दुर्घटना में हमारे 14 चैनल पार्टनर और लावा टीम के एक सदस्य की दुखद मौत हो गई है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आएंगी नोएडा, भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में लेंगी हिस्सा
हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके परिवारों और प्रियजनों के साथ हैं। यह एक ऐसी त्रासदी है जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती, और दुख की इस घड़ी में हम उनके साथ खड़े हैं। हम वियतनाम में भारतीय दूतावास और स्थानीय अधिकारियों के लगातार संपर्क में हैं और शवों को जल्द से जल्द वापस लाने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं।
Location : New Delhi
Published : 12 July 2026, 1:10 AM IST
Topics : embassy of india indian tourists feared dead phu quoc island vietnam boat capsize incident World News