हिंदी
Bareilly: बरेली आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने रूस के राष्ट्रपति विलादिन पुतीन की भारत आमद पर स्वागत किया है। मौलाना ने अपने बयान में कहा कि भारत और रूस के बहुत पुराने दोस्ताना ताल्लुकात रहे हैं। भारत और रूस की दो बड़ी सख्शीयते बैठेगी और बहुत सारे मामलात पर समझौते होंगे, मै रूस के राष्ट्रपती विलादीन पुतीन की भारत आने पर स्वागत करता हूं।
मौलाना बरेलवी ने कहा कि भारत ने आर्थिक, कल्चरल और रक्षा के क्षेत्र में रूस से मुहाइदे किए हैं। अब हम ये समझते हैं कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रुसी राष्ट्रपती पुतीन रक्षा के क्षेत्र को मजबूती प्रदान करने के लिए कुछ खास फैसले लेंगे।
Location : Bareilly
Published : 4 December 2025, 8:49 PM IST
Topics : bareilly Maulana Putin India Visit welcome