Bareilly: विधान परिषद चुनाव को लेकर बरेली में पुलिस अलर्ट, एसएसपी ने संभाली कमान, 23 अक्टूबर को मतदान

बरेली में 23 अक्टूबर को होने वाले विधान परिषद चुनाव को लेकर पुलिस अलर्ट है। एसएसपी अनुराग आर्य ने चुनाव ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को ब्रीफ कर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

Post Published By: Ramdev Gupta
Updated : 21 October 2026, 11:48 PM IST
google-preferred

Bareilly: उत्तर प्रदेश विधान परिषद के खंड स्नातक और खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक चुनाव को लेकर बरेली में पुलिस और प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 23 अक्तूबर को प्रस्तावित मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस को अलर्ट किया गया है। बुधवार को एसएसपी अनुराग आर्य ने पुलिस लाइन स्थित रविंद्रालय में चुनाव ड्यूटी में लगाए गए पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को ब्रीफ किया। उन्होंने मतदान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने और किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।

एसएसपी अनुराग आर्य ने ब्रीफिंग के दौरान क्षेत्राधिकारियों, निरीक्षकों, उपनिरीक्षकों और पुलिसकर्मियों को उनकी जिम्मेदारियां समझाईं। उन्होंने कहा कि मतदान के दौरान सभी पुलिसकर्मी पूरी सतर्कता और मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करें। निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन कराया जाए। मतदान प्रक्रिया के दौरान शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता रहेगी।

Fatehpur: दीपावली पर बेचने के लिए जमा किए थे पटाखे! जहानाबाद में एक लाख का माल बरामद, आरोपी गिरफ्तार

मतदान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर रहेगा विशेष ध्यान

एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को मतदान के दौरान हर गतिविधि पर नजर रखने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी और कर्मचारी अपनी निर्धारित जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करें, ताकि मतदान प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। ब्रीफिंग में एसपी सिटी, एसपी उत्तरी, एसपी दक्षिणी, एसपी यातायात समेत अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

संजय गांधी कम्युनिटी हॉल से रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

इधर, बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन की तैयारियों को लेकर प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। मंगलवार को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार सिंह ने संजय गांधी कम्युनिटी हॉल पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इसी स्थल से जिले के मतदान कार्मिकों को मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया जाएगा।

Gorakhpur: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन हादसे में 3 की मौत, 2 पुलिसकर्मी सस्पेंड; SSP बोले- परिजनों की मांगें मानी गईं

डिस्पैच टेबल से स्ट्रांग रूम तक परखी व्यवस्थाएं

निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान दलों की रवानगी के लिए प्रस्तावित डिस्पैच टेबल, मतदान सामग्री जमा करने के लिए रिसीविंग टेबल और स्ट्रांग रूम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने चुनाव से जुड़ी अन्य तैयारियों की भी समीक्षा की। इस दौरान तहसीलदार सदर, तहसीलदार मीरगंज समेत अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Location :  Bareilly

Published :  22 October 2026, 12:07 AM IST

Advertisement