US-Iran तनाव फिर चरम पर, युद्ध विराम पर सवाल, पाकिस्तान भी बीच में कैसे फंसा!

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है। ट्रंप के युद्ध विराम बढ़ाने के दावे पर ईरान ने सख्त रुख अपनाया है, जिससे हालात और उलझ गए हैं। इस बीच पाकिस्तान की भूमिका को लेकर भी नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

Post Published By: सौम्या सिंह
Updated : 22 April 2026, 12:04 PM IST

Tehran: अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव फिर गंभीर मोड़ पर पहुंच गया है। हाल ही में घोषित अस्थायी युद्ध विराम अब कमजोर पड़ता नजर आ रहा है। दोनों देशों के बीच भरोसा लगातार घट रहा है और कूटनीतिक बातचीत लगभग ठहर सी गई है।

ईरान की सख्त प्रतिक्रिया

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि युद्ध विराम को आगे बढ़ाया जा रहा है और हालात को शांत रखने की कोशिश की जा रही है। लेकिन ईरान ने उनके इस बयान को सिरे से खारिज कर दिया। ईरान का कहना है कि उसने किसी भी तरह के युद्ध विराम विस्तार या अमेरिकी शर्तों को स्वीकार नहीं किया है। ईरान के सरकारी मीडिया ने भी साफ किया कि तेहरान पर किसी भी दबाव या धमकी का असर नहीं पड़ेगा और वह अपनी शर्तों पर ही आगे बढ़ेगा।

अमेरिका-ईरान वार्ता विफल होने से भारतीय शेयर बाजार में मिला जुला रुख

पाकिस्तान की भूमिका पर भी चर्चा तेज

इस पूरे मामले में पाकिस्तान का नाम भी सामने आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ट्रंप ने युद्ध विराम बढ़ाने का फैसला पाकिस्तान के सेना प्रमुख और प्रधानमंत्री के अनुरोध के बाद लिया था। हालांकि इस पर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इससे क्षेत्रीय राजनीति में नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

ट्रंप का तर्क: क्यों बढ़ाया गया सीजफायर?

ट्रंप ने कहा था कि ईरान की सरकार अंदरूनी रूप से विभाजित है, इसलिए उसे एकजुट प्रस्ताव बनाने के लिए समय देना जरूरी है। उनका यह भी कहना था कि अमेरिका ने फिलहाल हमले रोक दिए हैं, लेकिन सैन्य तैयारियां जारी रहेंगी।

ट्रंप फिर क्यों झुके? बढ़ाया युद्धविराम, जानिये पाकिस्तान की है क्या भूमिका

ईरान का कहना है कि वह किसी भी बाहरी दबाव में बातचीत नहीं करेगा। वहीं अमेरिका का रुख है कि जब तक ईरान एक स्पष्ट और संयुक्त प्रस्ताव नहीं देता, तब तक स्थिति स्थिर रखी जाएगी। फिलहाल युद्ध विराम लागू तो है, लेकिन दोनों देशों के बीच विश्वास की कमी इसे कमजोर बना रही है। हालात इतने नाजुक हैं कि किसी भी समय तनाव फिर बढ़ सकता है। इसी बीच अमेरिका के उपराष्ट्रपति की संभावित पाकिस्तान यात्रा भी टल गई है।

Location :  Tehran

Published :  22 April 2026, 12:04 PM IST