

अमेरिका की पूर्व राजदूत और रिपब्लिकन नेता निक्की हेली ने भारत से कहा है कि वह रूसी तेल को लेकर ट्रंप प्रशासन की चिंताओं का समाधान जल्द से जल्द निकाले। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर हालात नहीं सुधरे तो अमेरिका-भारत संबंधों को नुकसान हो सकता है और चीन को इसका बड़ा फायदा मिलेगा।
निक्की हेली का बयान(Img: X)
Washington: अमेरिका की पूर्व राजदूत और रिपब्लिकन पार्टी की वरिष्ठ नेता निक्की हेली ने भारत और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि भारत को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रूसी तेल को लेकर उठाई गई चिंताओं को गंभीरता से लेना चाहिए और जल्द से जल्द इसका समाधान खोजने के लिए व्हाइट हाउस के साथ मिलकर काम करना चाहिए।
निक्की हेली ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, 'भारत को रूसी तेल के मुद्दे पर ट्रंप की बात को गंभीरता से लेना चाहिए और इस पर जल्द से जल्द कदम उठाना चाहिए। दुनिया के दो सबसे बड़े लोकतंत्रों के बीच दशकों की दोस्ती और सद्भावना मौजूदा तनाव से आगे बढ़ने की मजबूत नींव देती है।'
निक्की हेली के अनुसार हाल के दिनों में भारत और अमेरिका के रिश्तों में खिंचाव बढ़ा है। भारत द्वारा बड़े पैमाने पर रूस से तेल खरीदना व्लादिमीर पुतिन को यूक्रेन युद्ध के दौरान आर्थिक सहारा दे रहा है। इसी वजह से ट्रंप प्रशासन ने भारत को अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की चेतावनी दी है। यह शुल्क उन 25 प्रतिशत टैक्स के ऊपर होगा जो पहले से भारतीय सामानों पर लागू हैं।
India must take Trump's point over Russian oil seriously, and work with the White House to find a solution. The sooner the better.
Decades of friendship and good will between the world's two largest democracies provide a solid basis to move past the current turbulence.…
— Nikki Haley (@NikkiHaley) August 23, 2025
हेली ने कहा कि भारत लंबे समय से एक प्रोटेक्शनिस्ट (संरक्षणवादी) अर्थव्यवस्था माना जाता है। साल 2023 में भारत का औसत टैरिफ अमेरिका की तुलना में पांच गुना ज्यादा था, जिससे व्यापारिक विवाद और गहरे होते गए।
निक्की हेली ने अपने आर्टिकल में साफ कहा कि भारत को चीन के बराबर नहीं देखा जाना चाहिए। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि चीन ने भी रूस से तेल खरीदा है, लेकिन उसे प्रतिबंधों का सामना नहीं करना पड़ा। अगर अमेरिका और भारत के रिश्ते बिगड़ते हैं, तो इससे 25 साल की प्रगति पर पानी फिर जाएगा और सबसे बड़ा फायदा चीन को मिलेगा।
US India Relations: अमेरिका-भारत संबंधों पर निक्की हेली की चेतावनी, कहा– चीन उठा सकता है फायदा
हेली ने भारत की रणनीतिक और आर्थिक अहमियत पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि सप्लाई चेन को चीन से हटाकर दूसरे देशों में शिफ्ट करने की कोशिशों में भारत अमेरिका का सबसे भरोसेमंद साझेदार है। कपड़ा, मोबाइल फोन और सोलर पैनल जैसे कई ऐसे उत्पाद हैं जिन्हें अमेरिका तुरंत बड़े पैमाने पर खुद नहीं बना सकता। इनका विकल्प सिर्फ भारत ही दे सकता है।
इसके अलावा रक्षा क्षेत्र में भारत और अमेरिका की बढ़ती नजदीकियां भी बेहद अहम हैं। भारत न केवल अमेरिकी रक्षा उपकरणों का बड़ा बाजार है बल्कि इजरायल और अन्य सहयोगी देशों के साथ मिलकर मध्य पूर्व की स्थिरता में भी योगदान दे सकता है।
Nikki Haley: निक्की हेली ने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का विजयी रथ रोका, जानिये पूरा अपडेट
निक्की हेली ने यह भी कहा कि भारत की भौगोलिक स्थिति उसे और भी महत्वपूर्ण बनाती है। भारत चीन की ऊर्जा और व्यापार मार्गों के बीच स्थित है। ऐसे में अगर किसी बड़े संघर्ष की स्थिति बनती है तो भारत चीन के लिए बड़ी चुनौती खड़ी कर सकता है।