ICC ODI Rankings में Team India की बादशाहत कायम; पाकिस्तान को झटका, साउथ अफ्रीका टॉप-4 में

नई दिल्ली में जारी ICC (International Cricket Council) की सालाना अपडेटेड वनडे टीम रैंकिंग में भारत ने अपना नंबर-1 स्थान बरकरार रखा है। हालांकि भारत के रेटिंग पॉइंट 119 से घटकर 118 हो गए हैं।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 11 June 2026, 4:50 PM IST
google-preferred

New Delhi: नई दिल्ली में जारी ICC (International Cricket Council) की सालाना अपडेटेड वनडे टीम रैंकिंग में भारत ने अपना नंबर-1 स्थान बरकरार रखा है। हालांकि भारत के रेटिंग पॉइंट 119 से घटकर 118 हो गए हैं, लेकिन टीम अब भी टॉप पर बनी हुई है।

New Zealand और Australia की स्थिति

न्यूजीलैंड ने सुधार करते हुए 2 रेटिंग अंक हासिल किए हैं और 113 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर कायम है। वहीं मौजूदा ODI वर्ल्ड कप चैंपियन ऑस्ट्रेलिया 109 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर बनी हुई है।

South Africa ने पाकिस्तान को पीछे छोड़ा

इस रैंकिंग अपडेट में टॉप-10 के भीतर एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। साउथ अफ्रीका (South Africa) ने पाकिस्तान को पीछे छोड़ते हुए चौथा स्थान हासिल कर लिया है।
प्रोटियाज टीम के अब 102 अंक हैं, जबकि पाकिस्तान 98 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर खिसक गया है।

Top 10 Rankings में अन्य टीमें

अन्य टीमों की बात करें तो श्रीलंका छठे, अफगानिस्तान सातवें, इंग्लैंड आठवें, बांग्लादेश नौवें और वेस्टइंडीज दसवें स्थान पर हैं। बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच अब 10 रेटिंग अंकों का अंतर हो गया है।

Other Ranking Movements

निचले रैंकिंग में भी बदलाव देखने को मिला है। आयरलैंड ने जिम्बाब्वे को पीछे छोड़कर 11वां स्थान हासिल किया है। वहीं अमेरिका ने स्कॉटलैंड को पीछे छोड़ते हुए 13वां स्थान पाया है। UAE अब कनाडा से आगे बढ़कर 19वें स्थान पर पहुंच गया है।

World Cup 2027 की तैयारियां शुरू

भारत का नंबर-1 स्थान ऐसे समय में बरकरार है जब टीम ODI वर्ल्ड कप 2027 (South Africa World Cup 2027) की तैयारियों में जुट रही है। माना जा रहा है कि अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी तीन मैचों की ODI सीरीज इन तैयारियों की शुरुआत होगी।

हालांकि इस सीरीज से पहले भारतीय टीम को दो बड़े झटके लगे हैं। विराट कोहली और ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इस सीरीज से बाहर हो गए हैं।

Location :  New Delhi

Published :  11 June 2026, 4:43 PM IST

Advertisement