दो ओपनरों का शतक और 317 रन की साझेदारी, इंग्लैंड के खिलाफ लैथम-कॉन्वे का ऐतिहासिक रिकॉर्ड
ट्रेंट ब्रिज टेस्ट में न्यूजीलैंड के ओपनर टॉम लैथम और डेवोन कॉन्वे ने इंग्लैंड के खिलाफ 317 रन की ऐतिहासिक साझेदारी की। इस पारी से कई पुराने रिकॉर्ड टूट गए और न्यूजीलैंड ने पहले दिन 4 विकेट पर 361 रन बनाकर मजबूत पकड़ बना ली।