हिंदी
नई दिल्ली: लोग अभी कोरोना से उभरे नहीं थे कि एक बार फिर से इसकी वापसी से देश-विदेश में हड़कंप मच गया है। दरअसल, एशिया के कुछ देशों में फिर से केस बढ़ने लगे हैं। ऐसे में संक्रमित लोगों की संख्या तेजी के साथ बढ़ रही है।
डाइनामाइट न्यूज के मुताबिक, इसकी बढ़ी वजह नया वैरिएंट है जो काफी तेजी से फैल रहा है।
कोविड-19 का खौफ
जानकारी के मुताबिक बता दें कि कुछ देशों में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहा है। सिंगापुर,चीन, थाइलैंड,हांगकांग जैसे देशों में संक्रमितों लोगों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इसकी मुख्य वजह ओमीक्रॉन का नया वैरिएंट JN.1 है, यह वायरस काफी तेजी के साथ फैलता है, वहीं इसका असर अब कई देशों में देखा जा रहा है।
2020 से कोविड-19 का खौफ देखा जा रहा है। इस महामारी के कारण कई लोगों की जान चली गई थी।
डॉक्टर और स्वास्थ्य अधिकारी अलर्ट
स्वास्थ्य अधिकारी के मुताबिक, इस साल सबसे ज्यादा कोरोना के मामले सामने आए हैं। 31 लोगों की मौत एक हफ्ते में हुई। वहीं कई लोग गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं भारत में कोरोना के मामले अभी थोड़ा कम है। मगर कुछ बढ़ोतरी हुई है। 257 मामले 19 मई तक आए हैं। ऐसे में बढ़ते मामले को देखते हुए भारत में डॉक्टर और स्वास्थ्य अधिकारी अलर्ट पर हैं
क्या है ओमीक्रॉन JN.1 नया वैरिएंट?
कोरोना वायरस का एक नया रूप JN.1 है यह ओमिकॉन से जुड़ा है। इस वेरियंट की पहचान 2023 में हुई थी। यह वायरस तेजी से फैलता है। शरीर की इम्यूनिटी पर हमला करता है। जानकारी के मुताबिक, यह पुराने वेरिएंटस की तरह ही है। इसमें गले में खराश हल्का बुखार, खांसी,थकान जैसे लक्षण शामिल हैं।
PM Kisan Yojana 2025: किस्त से पहले जरूरी अलर्ट, जानिए क्या करना है जरूरी
PM Kisan Yojana: इन किसानों को नहीं मिलेगी 20वीं किस्त? जानें वजह
Location : New Delhi
Published : 22 May 2025, 2:54 PM IST