हिंदी
Switzerland: अमेरिका और ईरान के बीच होने वाली बहुप्रतीक्षित शांति वार्ता अचानक रद्द हो गई है। स्विट्ज़रलैंड में आज होने वाली इस बेहद अहम बातचीत को ईरान ने पूरी तरह ठुकरा दिया है, जिसे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के लिए एक बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है।
सूत्रों के मुताबिक, इस शांति समझौते के अचानक टूटने के पीछे इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की रणनीतियों और बयानों को मुख्य वजह माना जा रहा है। ईरान का आरोप है कि क्षेत्रीय समीकरणों और कुछ शर्तों में इजरायल के दखल के कारण बातचीत का माहौल खराब हुआ है।
इस वार्ता के रद्द होने से मिडिल ईस्ट (मध्य पूर्व) में एक बार फिर युद्धविराम और शांति बहाली की उम्मीदों को गहरा धक्का लगा है, जिससे पूरे क्षेत्र में तनाव फिर चरम पर पहुंच सकता है।
Location : Switzerland
Published : 19 June 2026, 3:12 PM IST