
मिस्र में भीषण अग्निकांड से मची अफरा-तफरी (इमेज सोर्स- इंटरनेट)
New Delhi: मिस्र के काहिरा में बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। पेट्रोलियम उत्पादों से भरा एक वाहन बीच सड़क पर पलट गया जिससे मौके पर भीषण आग लग गई। भयानक आग की चपेट मे आने से 30 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 अन्य घायल हो गए। मिस्र के स्वास्थ्य मंत्रालय ने मृतकों और घायलों की संख्या की पुष्टि की है।
यह हादसा ग्रेटर काहिरा को जोड़ने वाले रिंग रोड पर गीजा के अल-वर्राक इलाके में एक सुरंग के ऊपर हुआ। यह मार्ग काहिरा, गीजा और कल्यूबिया प्रांतों को प्रमुख राजमार्गों से जोड़ता है। दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। घटना के बाद सैकड़ों लोग घटनास्थल के आसपास जमा हो गए।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पेट्रोलियम उत्पादों से भरा एक वाहन प्रमुख रिंग रोड पर पलटने के बाद आग की चपेट में आ गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बचावकर्मियों ने जलती हुई कारों से लोगों को बाहर निकाला।
मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी ने एक बयान जारी कर हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति शोक जताया और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
मिस्र में तेज रफ्तार, यातायात नियमों का कमजोर पालन और सड़कों की खराब स्थिति जैसे कारणों से सड़क हादसे आम हैं।
CJP नेता सौरव दास संकट में, MEA ने नोटिस जारी कर पासपोर्ट संबंधी कई जानकारियां मांगी
हाल के वर्षों में मिस्र ने यातायात का दबाव कम करने और तेजी से बढ़ती आबादी तथा शहरी विस्तार की जरूरतों को पूरा करने के लिए व्यापक बुनियादी ढांचा कार्यक्रम के तहत नए हाईवे और पुल बनाकर अपने सड़क नेटवर्क का विस्तार किया है।
Location : New Delhi
Published : 26 November 2026, 2:20 AM IST