मशहूर एक्टर और डायरेक्टर को धमकी देने और उनके घरों के बाहर फायरिंग की घटना ने समूचे बॉलीवुड को झकझोर कर रख दिया है। शनिवार को निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना ने हड़कंप मचा दिया है। इस बीच रोहित शेट्टी ने अगले दो दिन अपने सारे प्लान रद्द कर दिए हैं।

रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा
Mumbai: बॉलीवड़ के मशहूर निर्देशक रोहित शेट्टी के मुंबई स्थित घर के बाहर शनिवार को हुई फायरिंग मामले में पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुणे पुलिस के साथ मुंबई की क्राइम ब्रांच आरोपियो से पूछताछ कर रही है। साथ ही इस वारदात में उनके रोल को भी वैरीफाई किया जा राह है।
मुंबई पुलिस के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार क्राइम ब्रांच की टीम ने रोहित शेट्टी के घर पर गोलीबारी करने वाले जिन तीन आरोपियों की गिरफ्तारी दिखाई है, उन्होंने लॉजिस्टिक और व्हीकल (एक्टिवा) मुख्य शूटर को मुहैया कराया था। दरअसल, आज रविवार सुबह पुणे पुलिस और मुंबई पुलिस समेत क्राइम ब्रांच ने मिलकर पांच लोगों को हिरासत में लिया था। इन पांच में से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और अन्य दो अभी भी हिरासत में है।
कुख्यात गैंग लॉरेंस विश्नोई ने इस फायरिंग की जिम्मेदारी भी ले ली है। सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, 'राम राम जय बजरंग बली सभी भाइयों को आज जो ये मुंबई में (शेट्टी टॉवर) फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर पर जो ये फायरिंग हुई है उसकी जिम्मेदारी हम लेते हैं। हमने इसको बहुत बार मैसेज लगाया कि हमारे काम मे दखल ना दे लेकिन इसको समझ में नहीं आया। इसको ये छोटा सा ट्रेलर दिया है। अगर आगे फिर हमारी बात नहीं समझी और हमारी बात नहीं मानी तो अब घर के बाहर नहीं अंदर इसके बेडरूम में गोली चलेगी इसकी छाती पर।
पोस्ट में आगे लिखा कि बॉलीवुड को चेतावनी है कि टाइम रहते सुधर जाओ नहीं तो बहुत बुरा हाल होगा तुम्हारा। बाबा सिद्धीकी से भी बुरा हाल करेंगे तुम्हारा। जिन जिन लोगों को फोन कर रखा है या तो टाइम रहते लाइन पे आ जाओ वरना छिपने के लिए जगह कम पड़ जाएगी तुम्हे और जितने भी हमारे दुश्मन हैं तैयार रहो जल्दी ही मुलाकात होगी तुमसे।
Union Budget 2026: रेल यात्रियों की सुरक्षा पर देखिये क्या बोले रेल मंत्री?
लॉरेंस विश्नोई गैंग इससे पहले फिल्मी दुनिया के कई सितारों को धमकी दे चुकी है। साथ ही सिद्ददू मूसेवाला जैसे पॉपुलर सिंगर की हत्या की जिम्मेदारी भी इसी गैंग ने ली थी। इसके साथ ही बाबा सिद्दीकी को भी सरेआम गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था। कपिल शर्मा के कनाडा में खुले कैफे भी पर फायरिंग कराने की जिम्मेदारी भी इसी गैंग ने ली थी। अब रोहित शेट्टी इस गैंग के निशाने का नया नाम हैं। रोहित शेट्टी के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और यहां पुलिस बल तैनात है।
घटना के वक्त घर पर मौजूद थे रोहित शेट्टी
गौरतलब है कि शनिवार देर रात डायरेक्टर रोहित शेट्टी के मुंबई के जूहू स्थिति घर के बाहर पांच राउंड गोलियां फायरिंग हुई। जिस समय यह फायरिंग हुई, उस वक्त रोहित शेट्टी घर के अंदर ही मौजूद थे। घटना के बाद जुहू पुलिस मौके पर पहुंच गई है। गनीमत रही कि फायरिंग में कोई घायल नहीं हुआ है। मुंबई पुलिस के वरिष्ठ सूत्रों के अनुसार प्राथमिक जांच में सामने आया है कि फायरिंग करने वाला आरोपी केवल एक ही था। पुलिस ने इस मामले में रोहित शेट्टी का बयान भी दर्ज किया है।
इस घटना ने मुंबई में मशहूर हस्तियों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर चिंताएं बढ़ा दी हैं।