Hindi-Marathi controversy: हिंदी-मराठी भाषा विवाद पर बोले आशुतोष राणा, जानिए क्या बोले बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता आशुतोष राणा ने महाराष्ट्र में चल रहे हिंदी-मराठी भाषा विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। ‘हीर एक्सप्रेस’ के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर उन्होंने कहा कि भाषा संवाद का जरिया होती है, न कि विवाद का विषय। वहीं फिल्म ‘हीर एक्सप्रेस’ 8 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

Post Published By: Sapna Srivastava
Updated : 16 July 2025, 2:13 PM IST
google-preferred

New Delhi: महाराष्ट्र में हाल ही में हिंदी और मराठी भाषा को लेकर उपजे विवाद पर देश भर से प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। इस मुद्दे पर अब दिग्गज अभिनेता आशुतोष राणा ने भी अपनी राय रखी है। वह इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘हीर एक्सप्रेस’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान उन्होंने भाषा विवाद पर कहा कि किसी भी देश में भाषा संवाद का माध्यम होती है, न कि विवाद का कारण।

क्या कहा आशुतोष राणा ने?

ट्रेलर लॉन्च के मौके पर जब आशुतोष राणा से हिंदी-मराठी विवाद पर सवाल किया गया तो उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि मेरा व्यक्तिगत मानना है कि भाषा संवाद का माध्यम होती है। भाषा को कभी भी विवाद का विषय नहीं बनाया जाना चाहिए। भारत एक परिपक्व और विविधता से भरा देश है, जिसने हमेशा संवाद को अपनाया है। भारत विवाद में नहीं, संवाद में विश्वास रखता है।

क्या है हिंदी-मराठी भाषा विवाद?

महाराष्ट्र सरकार ने हाल ही में एक आदेश में कहा था कि राज्य के सरकारी प्राथमिक स्कूलों में अब मराठी और अंग्रेजी के साथ हिंदी को भी तीसरी भाषा के रूप में पढ़ाया जाएगा। यह निर्णय भारत की संघीय त्रिभाषा नीति के अनुरूप लिया गया था। लेकिन राज्य में इस निर्णय के बाद राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर विरोध शुरू हो गया। कुछ संगठनों और स्थानीय नेताओं ने हिंदी थोपे जाने का आरोप लगाया, जिसके बाद विवाद ने तूल पकड़ लिया।

स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए राज्य सरकार ने इस निर्णय को फिलहाल वापस ले लिया है और त्रिभाषा नीति की समीक्षा के लिए एक कमिटी का गठन किया है। हालांकि विवाद अभी पूरी तरह शांत नहीं हुआ है।

फिल्म 'हीर एक्सप्रेस' में आशुतोष राणा की भूमिका

आशुतोष राणा इन दिनों फिल्म 'हीर एक्सप्रेस' को लेकर चर्चाओं में हैं। यह एक फैमिली एंटरटेनर फिल्म है, जिसका निर्देशन उमेश शुक्ला ने किया है। इस फिल्म से अभिनेत्री दिविता जुनेजा बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। उनके साथ प्रीत कमानी लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म में गुलशन ग्रोवर, संजय मिश्रा और मेघना मलिक जैसे अनुभवी कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 16 July 2025, 2:13 PM IST

Advertisement
Advertisement