Follow UP: कौन है स्मृति सिंह? जिन्होंने CJP Protest में PM Modi पर अभद्र टिप्पणी करने वाली रुचिका पर करवाई FIR

जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी पर कथित अभद्र टिप्पणी के मामले में रुचिका सिंह के खिलाफ नोएडा के एक्सप्रेसवे थाने में एफआईआर दर्ज हुई है। यह शिकायत गाजियाबाद निवासी और सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता स्मृति सिंह ने दी है। जानिए कौन हैं स्मृति सिंह और शिकायत में क्या कहा गया है।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 30 July 2026, 8:19 PM IST

Noida Desk: कॉकरोच जनता पार्टी ने जिसके लिए नई दिल्ली में स्थित जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया था, वह मकसद पूरा हो गया। लेकिन उस मकसद के दौरान भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ खूब आपत्तिजनक टिप्पणी की गई। इसकी तमाम वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं। अब ऐसे मामलों में पुलिस एक्शन ले रही है।

अब पढ़ें पूरा मामला

ताजा मामला नोएडा से आया है। रुचिका सिंह नाम की एक युवती ने पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। जिसके बाद अब रुचिका सिंह के खिलाफ नोएडा के एक्सप्रेसवे थाने में मुकदमा दर्ज किया गया, लेकिन क्या आपको पता है रुचिका के खिलाफ किस महिला ने मुकदमा दर्ज करवाया और उस महिला का बैकग्राउंड क्या है? आइये डाइनामाइट न्यूज़ की इस खास रिपोर्ट में सब कुछ जानें...

CJP छात्र आंदोलन के फूड वॉलंटियर जुनैद मलिक की याचिका पर कब सुनवाई? अखिलेश यादव के सामने रखा मुद्दा

कहां रहती है रुचिका सिंह?

रुचिका सिंह के खिलाफ गाजियाबाद की रहने वाली स्मृति सिंह ने नोएडा में मुकदमा दर्ज करवाया है। मुकदमा लिखवाते हुए स्मृति सिंह ने रुचिका की पूरी जानकारी लिखी है। रुचिका सिंह नोएडा के सेक्टर-168 में स्थित लोटस जिग्स में रहती है।

कौन है स्मृति सिंह?

NOIDA BREAKING: बुरी फंसी वायरल गर्ल; जंतर-मंतर प्रोटेस्ट में पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी, रुचिका के खिलाफ FIR दर्ज

स्मृति सिंह जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी की नेत्री और गाजियाबाद महानगर महिला मोर्चा की अध्यक्ष है। इसके अलावा स्मृति सिंह सुप्रीम कोर्ट की वकील भी है। उन्होंने शिकायत देते हुए कहा कि उन्हें एक वीडियो सोशल मीडिया के जरिए मिला। जिसमें रुचिका सिंह जंतर-मंतर (नई दिल्ली) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सार्वजनिक रूप से अभद्र टिप्पणी और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल कर रही है। इससे न केवल संवैधानिक पद की गरिमा को ठेस पहुंचती है, इसके अलावा उन्होंने जानबूझकर शांति भंग किया है। स्मृति सिंह की शिकायत के आधार पर रुचिका सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।

Location :  Noida

Published :  30 July 2026, 8:19 PM IST