सिपाही से भिड़ा युवक, बीच सड़क जमकर हुई मारपीट: मैनपुरी में आखिर चालान काटने पर क्यों मचा बवाल?

मैनपुरी के कोतवाली थाना क्षेत्र में नुमाइश के पास चालान काटने को लेकर ट्रैफिक सिपाही और युवक के बीच मारपीट हो गई। आरोप है कि युवक ने सिपाही की वर्दी फाड़ दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 29 August 2026, 1:30 PM IST

Mainpuri: कोतवाली थाना क्षेत्र में नुमाइश के पास चालान काटने को लेकर ट्रैफिक सिपाही और एक युवक के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। आरोप है कि युवक ने ट्रैफिक सिपाही के साथ हाथापाई करते हुए उसकी वर्दी फाड़ दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

चालान काटने पर हुई कहासुनी

बताया जा रहा है कि नुमाइश के पास ट्रैफिक पुलिस यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक युवक के चालान काटने को लेकर ट्रैफिक सिपाही से कहासुनी हो गई। मामला बढ़ने पर दोनों के बीच जमकर मारपीट होने लगी। आसपास मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें - Mainpuri News: पुलिस की एक तलाशी और सामने आया बड़ा राज, युवक के पास मिला तमंचा-कारतूस

ट्रैफिक सिपाही और युवक की वीडियो वायरल

वायरल वीडियो में ट्रैफिक सिपाही और युवक के बीच हाथापाई होती दिखाई दे रही है। आरोप है कि मारपीट के दौरान युवक ने सिपाही की वर्दी फाड़ दी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया।

मुकदमा दर्ज

पुलिस के अनुसार आरोपी युवक के खिलाफ ट्रैफिक सिपाही से मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा डालने और वर्दी फाड़ने सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस वायरल वीडियो और घटनास्थल पर मौजूद लोगों से मिली जानकारी के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें - Mainpuri News: ‘पूजा में मत आना’… विरोध के बाद मारपीट का आरोप, पीड़ित परिवार ने एसपी से मांगा इंसाफ

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद घटना में शामिल लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल युवक पुलिस हिरासत में है और पूरे मामले की पड़ताल जारी है।

Location :  Mainpuri

Published :  29 August 2026, 1:13 PM IST