
महाराजगंज में विवाहिता ने फंदे से लटककर दी जान (Img: Dynamite News)
Maharajganj: कोल्हुई थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव के टोला भूड़कुड़वा में गुरुवार को एक विवाहिता ने फंदे से लटककर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विवाहिता की शादी महज छह माह पहले हुई थी।
जानकारी के अनुसार, लक्ष्मी पत्नी विनोद की शादी करीब छह माह पूर्व हुई थी। विवाहिता की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शादी के कुछ ही महीनों बाद हुई इस घटना को लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। आखिर किन परिस्थितियों में विवाहिता ने यह कदम उठाया, इसे लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
यह भी पढ़ें - Maharajganj News: सड़क की बदहाली से जूझ रहे ग्रामीण, प्रशासनिक उदासीनता पर सवाल
घटना की सूचना पर सीओ फरेंदा दीपशिखा वर्मा, नायब तहसीलदार सुदेव पटेल और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस मौत के कारणों की जांच में जुटी है।
यह भी पढ़ें - Maharajganj News: महाराजगंज में दो साल पुराने मामले में आरोपी विजय को 33 महीने की सजा और जुर्माना
विवाहिता के मायके वालों ने घरेलू प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। एसओ आलोक कुमार सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मायके पक्ष से तहरीर मिलने पर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Location : Maharajganj
Published : 1 October 2026, 7:11 PM IST