सफाई के दौरान बोगी में आखिर किसका मिला शव? कासगंज GRP खंगाल रही पहेली, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

कासगंज रेलवे स्टेशन पर रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब लखनऊ से आई 15311 लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस की एक बोगी में करीब 55 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। ट्रेन की सफाई के दौरान सफाई कर्मचारियों ने शव देखकर जीआरपी को सूचना दी।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 1 November 2026, 6:51 PM IST

Kasganj: कासगंज रेलवे स्टेशन पर रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस की एक बोगी में अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला। ट्रेन की नियमित साफ-सफाई के दौरान शव मिलने की जानकारी से रेलवे प्रशासन में खलबली मच गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।

सफाई के दौरान बोगी में मिला शव

जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 15311 लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस शनिवार रात करीब 11:30 बजे ऐशबाग से अपनी यात्रा पूरी कर कासगंज रेलवे स्टेशन पहुंची थी। इसके बाद ट्रेन को नियमानुसार यार्ड में खड़ा कर दिया गया। रविवार को रेलवे के सफाई कर्मचारी ट्रेन की बोगियों की नियमित साफ-सफाई करने पहुंचे। इसी दौरान एक बोगी के अंदर व्यक्ति का शव पड़ा दिखाई दिया। कर्मचारियों ने तत्काल स्टेशन अधिकारियों और राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) को इसकी सूचना दी।

लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस की बोगी में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव (Img: Dynamite News)

Kasganj: मरीजों की सेहत से खिलवाड़! बिना पंजीकरण चल रही पैथोलॉजी पर लैब स्वास्थ्य विभाग ने जड़ा ताला

जीआरपी ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

सूचना मिलते ही जीआरपी थाना अध्यक्ष कोमल कुंतल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने बोगी का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लिया। थाना अध्यक्ष के अनुसार, मृतक की उम्र करीब 55 वर्ष है, लेकिन अभी तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है।

Kasganj News: सीज होने के बाद भी धड़ल्ले से चल रहा था अस्पताल, छापे के दौरान मिले भर्ती मरीज

मृतक की पहचान में जुटी पुलिस

जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। वहीं, मृतक की शिनाख्त सुनिश्चित करने के लिए आसपास के थानों, गुमशुदा व्यक्तियों के रिकॉर्ड और अन्य माध्यमों से जानकारी जुटाई जा रही है। रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की बोगी में शव मिलने की घटना को लेकर जीआरपी हर पहलू से जांच कर रही है।

Location :  Kasganj

Published :  1 November 2026, 6:51 PM IST