‘बच्चा सो रहा है कहकर वसूले पैसे, हाथ में थमा दी लाश’ कन्नौज के प्राइवेट अस्पताल पर संगीन आरोप

कन्नौज के गुरसहायगंज स्थित अमन हॉस्पिटल में नवजात बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग मामले की जांच कर रहा है।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 31 August 2026, 6:40 PM IST
google-preferred

Kannauj: गुरसहायगंज थाना क्षेत्र के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में नवजात शिशु की मौत के बाद परिवार वालों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पिता का आरोप है कि हॉस्पिटल के स्टाफ ने उन्हें यह कहकर गुमराह किया कि बच्चा सो रहा है और पूरा पेमेंट होने के बाद ही बच्चे को डिस्चार्ज किया यानी घर भेज दिया।

घर पहुंचने से पहले ही बच्चे की मौत का सच आया सामने

परिवार के मुताबिक, हॉस्पिटल से बच्चे को घर ले जाते समय उन्हें शक हुआ कि बच्चा सांस नहीं ले रहा है। वे तुरंत हॉस्पिटल वापस लौटे और मामले में न्याय की मांग की। नवजात का शव देखकर पिता का रो-रोकर बुरा हाल था; उन्होंने बार-बार हॉस्पिटल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया।

यह भी पढ़ें - Murder in Kannauj: कन्नौज में खेत की मेड़ को लेकर बुजुर्ग की हत्या, गांव में तनाव और दहशत

पिता ने लापरवाही का आरोप लगाया

दुखी पिता का आरोप है कि हॉस्पिटल ने इलाज की पूरी फीस तो ले ली, लेकिन बच्चे को मृत हालत में घर भेज दिया। उन्होंने कहा कि अगर हॉस्पिटल ने सही जानकारी दी होती, तो परिवार को इतना दुख नहीं झेलना पड़ता।

अमन हॉस्पिटल पर पहले भी उठ चुके हैं सवाल

परिवार का आरोप है कि गुरसहायगंज के अमन हॉस्पिटल में पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। उन्होंने मामले की जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें - Kannauj News: एक झपकी और मच गया मौत का तांडव! ट्रेलर में पीछे से घुसी बस, एक यात्री की मौत

जांच के बाद होगी कार्रवाई

घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग और पुलिस प्रशासन से कार्रवाई की मांग की गई है। अधिकारियों ने कहा कि औपचारिक शिकायत मिलने और मामले की जांच के बाद जरूरी कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Kannauj

Published :  31 August 2026, 6:40 PM IST

Advertisement