
मथुरा-बरेली हाईवे पर खौफनाक हादसा (Img: Dynamite News)
Hathras: थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र में मथुरा-बरेली हाईवे स्थित भोपतपुर कट के पास देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दाऊजी मेला देखकर बाइक से गांव लौट रहे दो किशोरों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में 16 वर्षीय समीर पुत्र संजय खान की मौत हो गई, जबकि उसका साथी 16 वर्षीय अरमान पुत्र अजमत खान निवासी मदार गद्दा, भोजगढ़ी गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों किशोरों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने समीर को मृत घोषित कर दिया। गंभीर हालत को देखते हुए अरमान को प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर कर दिया गया।
यह भी पढ़ें - Hathras Double Murder: घर के अंदर लहूलुहान मिले दोनों शव, सादाबाद में रिटायर्ड फौजी और पत्नी की हत्या से मचा हड़कंप
बताया गया कि दोनों किशोर मेला श्री दाऊजी महाराज देखने के लिए आए थे। देर रात बाइक से वापस गांव लौटते समय भोपतपुर कट के पास उनकी बाइक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई।
यह भी पढ़ें - Hathras: रात के सन्नाटे में धधक उठा MTC शॉपिंग मॉल, दूसरी-तीसरी मंजिल पर आग ने मचाई तबाही
समीर की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के बाद फरार अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।
Location : Hathras
Published : 27 September 2026, 4:18 PM IST
Topics : crime news hathras news Road Accident UP News UP Police