पीठ पर दागी गई गोली और सात महीने का लंबा इंतजार, गगहा पुलिस के हत्थे चढ़ा हत्या के प्रयास का मुख्य आरोपी

गोरखपुर के गगहा थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के सात महीने पुराने मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी शैलेन्द्र यादव उर्फ बबलू यादव को गिरफ्तार कर लिया है।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 12 September 2026, 6:47 PM IST

Gorakhpur: हत्या के प्रयास के करीब सात महीने पुराने मामले में गगहा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी शैलेन्द्र यादव उर्फ बबलू यादव निवासी भैसहा, थाना गगहा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ गगहा थाने में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज था और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला

पुलिस के अनुसार, 3 फरवरी 2026 को मोटरसाइकिल सवार कुछ आरोपी असलहे से लैस होकर पहुंचे थे। आरोप है कि उन्होंने वादी को जान से मारने की नीयत से उस पर असलहे से फायरिंग कर दी। इस घटना में गोली वादी की पीठ में लगी थी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए पीड़ित की तहरीर के आधार पर गगहा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।

यह भी पढ़ें - Gorakhpur: नदी की ओर गई थी बालिका, घंटों बाद पुलिस के एक्शन से परिवार की लौटी मुस्कान

आरोपियों की तलाश शुरू

मामले में पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। इसी क्रम में अपराधों पर अंकुश लगाने और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत शैलेन्द्र यादव उर्फ बबलू पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी की गिरफ्तारी क्षेत्राधिकारी बांसगांव के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक गगहा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने की।

यह भी पढ़ें - Gorakhpur: थाने के सामने दिनदहाड़े कपड़े की दुकान से 20 साड़ियां चोरी, सीसीटीवी में ये करते कैद हुईं महिलाएं

आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ गगहा थाने में मु0अ0सं0 038/2026 के तहत धारा 190, 191(1), 191(2), 191(3), 61(2), 352, 351(3) और 109 बीएनएस में मुकदमा दर्ज है। पुलिस अब मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।कार्रवाई में उपनिरीक्षक राहुल कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल राजेन्द्र कुमार, कांस्टेबल आनन्द प्रधान और कांस्टेबल राजकुमार यादव शामिल रहे।

Location :  Gorakhpur

Published :  12 September 2026, 6:47 PM IST