Chandauli News: युवक की गर्दन में घुसाई टूटी शराब की बोतल, सरेआम हमले से मचा हड़कंप

चंदौली जिले के सैयदराजा थाना क्षेत्र के फुटिया मोड़ के पास बुधवार को बाजार से घर लौट रहे एक युवक पर मनबढ़ ने टूटी शराब की बोतल से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल 23 वर्षीय रामदास चौहान की गर्दन और सिर पर गहरी चोटें आई हैं।

Post Published By: Prashant Sharma
Updated : 28 October 2026, 6:33 PM IST

Chandauli: उत्तर प्रदेश के चंदौली में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। सैयदराजा थाना क्षेत्र के फुटिया मोड़ के पास एक मनबढ़ ने कथित तौर पर टूटी शराब की बोतल से बाइक सवार युवक की गर्दन पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवक के सिर और गर्दन पर गंभीर चोटें आई हैं। खून से लथपथ हालत में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।

बाजार से घर लौट रहा था युवक

जानकारी के मुताबिक, घायल युवक की पहचान सुंडेहरा निवासी 23 वर्षीय रामदास चौहान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह बाजार से बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था। इसी दौरान फुटिया मोड़ के पास उस पर हमला कर दिया गया। आरोप है कि हमलावर ने टूटी शराब की बोतल से उसकी गर्दन और सिर पर वार किया।

Chandauli News: NH-19 पर भीषण सड़क हादसा, केबिन में फंसे चालक की मौत; खलासी गंभीर घायल

हमला इतना गंभीर था कि युवक की गर्दन पर गहरी चोट आई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल युवक को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।

Chandauli News: 25 साल से सड़क को तरसे ग्रामीण, 15 दिन का अल्टीमेटम देकर बोले- सड़क नहीं तो वोट नहीं

वारदात के बाद पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। मामले में संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस हमले की वजह का पता लगाने और आरोपी की तलाश में जुटी है। युवक पर हुए इस हमले के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। फिलहाल हमले के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस जांच के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर सामने आ सकेगी।

Location :  Chandauli

Published :  28 October 2026, 6:33 PM IST