मुरादाबाद में भीषण सड़क हादसा: ई-रिक्शा सवार परिवार पर टूटा कहर, दो मासूम भाइयों की दर्दनाक मौत

रामपुर में मंगलवार सुबह हुआ एक ऐसा सड़क हादसा जिसने पूरे इलाके को हिला दिया। एक ई-रिक्शा सफर कर रहा परिवार अचानक ऐसी त्रासदी का शिकार हुआ, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। कुछ ही पलों में सब कुछ बदल गया और एक घर की खुशियां मातम में बदल गईं।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 9 June 2026, 3:13 PM IST
google-preferred

Moradabad: उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में मंगलवार की सुबह एक ऐसा दर्दनाक सड़क हादसा हुआ जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। ढकिया चौकी क्षेत्र के खंजीपुरा गांव के पास एक अनियंत्रित पिकअप वाहन ने ई-रिक्शा को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में दो सगे मासूम भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके माता-पिता और बहन गंभीर रूप से घायल हो गए।

ई-रिक्शा से घर लौट रहा था परिवार

जानकारी के अनुसार, बदायूं जिले के बिसौली क्षेत्र के पिशनारी गांव निवासी खुर्शीद अहमद अपने परिवार के साथ ई-रिक्शा से नंदगांव से घर लौट रहे थे। उनके साथ पत्नी सकीना, बेटी अरमाना (14) और दो बेटे नावेद और आबिद सवार थे। यह यात्रा सामान्य लग रही थी, लेकिन कुछ ही पलों में यह एक भयावह हादसे में बदल गई।

Aligarh Accident: सोते हुए मजदूर पर डंपर से उंडेली मिट्टी, मलबे में दबकर हुई दर्दनाक मौत

जैसे ही ई-रिक्शा खंजीपुरा गांव के पास एक ईंट भट्ठे के समीप पहुंचा, सामने से आ रही पिकअप का अचानक एक्सल टूट गया। नियंत्रण खोने के बाद पिकअप सीधे ई-रिक्शा पर पलट गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आसपास के लोग भी दहशत में आ गए।

घालयों को भेजा गया अस्पताल

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद दो मासूम भाइयों आबिद और नावेद को मृत घोषित कर दिया।

प्रयागराज के मनैया घाट पर नहाते वक्त दो सगे भाइयों की डूबने से मौत, जानिए चश्मदीदों ने क्या बताया

परिवार की बेटी अरमाना की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि माता-पिता का इलाज जारी है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई है।

Location :  Moradabad

Published :  9 June 2026, 3:13 PM IST

Advertisement