नौकरी की तलाश में असम से नोएडा पहुंची Gen-Z, PG में धारदार हथियार से हत्या; बिहार से जुड़े मर्डर के तार

दिल्ली एनसीआर में अपराधों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। असम से नौकरी की तलाश में दिल्ली-एनसीआर पहुंची एक युवती की नोएडा के पीजी में धारदार हथियार से हत्या कर दी गई।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 11 August 2026, 5:03 PM IST

Noida: नोएडा सेक्टर 49 के बरौला गांव में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब असम से अपनी सहेली के साथ नौकरी की तलाश में पहुंची युवती का शव उसके ही पीजी से बरामद किया गया। युवती की धारदार हथियार से हत्या करने की आशंका जतायी जा रही है। पुलिस वारदात की जांच में जुट गई है और युवती की हत्या के मामले में पुलिस बिहार के एक युवक की तलाश में जुटी हुई है। आरोपी युवती का दोस्त है और फिलहाल फरार चल रहा है।

Location :  Noida

Published :  11 August 2026, 4:59 PM IST