
रामपुर कारखाना के नौतन हथियागढ़ में खूनी संघर्ष (Img: Dynamite News)
Deoria: देवरिया के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के नौतन हथियागढ़ गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। चाकूबाजी में एक युवक की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घटना के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल है और एहतियातन भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
बताया जा रहा है कि 3 जुलाई की सुबह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों ओर से मारपीट व चाकूबाजी शुरू हो गई। इस दौरान राजू शर्मा की मौत हो गई, जबकि करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का उपचार अस्पताल में चल रहा है।
ये भी पढ़ें - Deoria: तिरंगे में लिपटने से पहले ही रो पड़ा रामपुर चंद्रभान, असम राइफल्स के जवान सत्येंद्र सिंह को नम आंखों से विदाई
घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। गांव में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
वहीं, ग्रामीणों का आरोप है कि इतनी बड़ी घटना होने के बावजूद न तो जिलाधिकारी और न ही पुलिस अधीक्षक गांव पहुंचे। इसे लेकर लोगों में नाराजगी भी देखने को मिल रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और गांव की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
ये भी पढ़ें - Deoria Crime News: खेत से मोटर पंप चुराने वाले अनिकेत और कृष्णा गिरफ्तार, मदनपुर पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा
Location : Deoria
Published : 10 July 2026, 4:49 PM IST
Topics : crime news Deoria News stabbing incident UP Police