सिर्फ हॉर्न बजाने की मिली इतनी बड़ी सजा, सरवट पीर के पास स्विफ्ट कार रोककर दो भाईयों पर जानलेवा हमला

मुजफ्फरनगर के सिविल लाइन क्षेत्र के सरवट पीर के पास कार रोकने और हॉर्न बजाने पर दो भाइयों के साथ मारपीट की गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मुस्तैदी दिखाई। सीओ सिटी ने बताया कि तहरीर के आधार पर पहले ही मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 12 July 2026, 3:58 PM IST

Muzaffarnagar: मुजफ्फरनगर थाना सिविल लाइन क्षेत्र के सरवट पीर के पास सड़क पर हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई तेज कर दी है। पीड़ित अमीर आजम पुत्र शरीफ अहमद निवासी सैफी कॉलोनी, सरवट ने थाना सिविल लाइन में तहरीर देकर बताया कि वह 9 जुलाई 2026 को अपने भाई सुजाय आजम के साथ स्विफ्ट डिजायर कार से जा रहा था। आरोप है कि सरवट पीर के निकट हाजी जमील के मकान के सामने शाबिर पुत्र जाहिद ने उनकी कार रोक ली।

ये भी पढ़ें - Muzaffarnagar: सैद नगला में तालाब का पानी घरों में घुसा, तीन दिन छतों पर रहने को मजबूर हुए परिवार

कार रोककर गाली-गलौज करने का आरोप

पीड़ित के अनुसार हार्न बजाने पर आरोपी ने रास्ता नहीं छोड़ा और गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर राशिद पुत्र वशीर, साबिर पुत्र शरीफ तथा कैफ पुत्र वाजिद निवासी महमूदनगर भी मौके पर पहुंच गए और कथित रूप से मारपीट की। इस दौरान अमीर आजम और उनके भाई को चोटें आईं तथा कार की खिड़की का हैंडल भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कराया। आरोप है कि जाते समय आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

ये भी पढ़ें - Muzaffarnagar: बाढ़ का तांडव और प्रशासन का मेगा एक्शन, गांवों में पानी घुसते ही डीएम ने संभाला मोर्चा; रेस्क्यू ऑपरेशन तेज

पुलिस कर रही अग्रिम वैधानिक कार्रवाई

क्षेत्राधिकारी नगर सिद्धार्थ के. मिश्रा ने बताया कि सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने से पहले ही थाना सिविल लाइन पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया था तथा मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Location :  Muzaffarnagar

Published :  12 July 2026, 3:58 PM IST