बलिया में पवन सिंह को देखते ही टूटी बैरिकेडिंग, मंच की तरफ दौड़े बेकाबू फैंस, भोजपुरी नाइट में मची भारी भगदड़

बलिया के नगरा-गड़वार मोड़ पर एक जन्मदिन समारोह के सांस्कृतिक कार्यक्रम में भोजपुरी स्टार पवन सिंह के मंच पर आते ही भारी भीड़ बेकाबू हो गई। फैंस ने वीआईपी बैरिकेडिंग तोड़ दी, जिसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 17 June 2026, 7:36 PM IST

Ballia: नगरा-गड़वार मोड़ पर आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम उस समय अव्यवस्था हो गया, जब भोजपुरी सिनेमा के मशहूर अभिनेता और गायक पवन सिंह के मंच पर पहुंचते ही दर्शकों की भारी भीड़ कंट्रोल से बाहर हो गई। कार्यक्रम एक जन्मदिन समारोह के अवसर पर आयोजित किया गया था, जिसमें भोजपुरी जगत के कई बड़े स्टार्स मौजूद थे।

बैरिकेडिंग तोड़ मंच की ओर दौड़े दर्शक

मंगलवार रात करीब 11 बजे जैसे ही पवन सिंह मंच पर पहुंचे, फैंस खुशी से उन्हें पास से देखने के लिए आगे बढ़ने लगे। देखते ही देखते भीड़ ने वीआईपी लाइन की बैरिकेडिंग तोड़ दी और मंच के निकट पहुंचने की कोशिश की। आयोजकों और पुलिस की लगातार अपील के बावजूद लोग पीछे हटने को तैयार नहीं हुए, जिससे कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

स्थिति संभालने के लिए पुलिस को करना पड़ा हस्तक्षेप

पुलिस ने भीड़ को काबू में करने के लिए हल्के बल का इस्तेमाल किया। इस दौरान कुछ लोगों को चोटें भी आईं। जानकारी के अनुसार, इंदासों चौहान बस्ती निवासी 22 वर्षीय संजीत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। अन्य कई लोगों को भी मामूली चोटें आईं।

Ballia Double Murder के चार आरोपियों को कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा, एक लाख 25 हजार लगाया जुर्माना

आधे घंटे में खत्म हुआ कलाकारों का कार्यक्रम

हंगामे और सुरक्षा कारणों को देखते हुए पवन सिंह और अभिनेता रविकिशन ने अपनी प्रस्तुति निर्धारित समय से पहले समाप्त कर दी। दोनों कलाकार लगभग आधे घंटे तक मंच पर रहे और उसके बाद कार्यक्रम स्थल से चले गए। इस कार्यक्रम में कई भोजपुरी एक्ट्रर्स की प्रस्तुति भी होनी थी।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल फुटेज में कुछ युवक पुलिस कार्रवाई का विरोध करते और नारेबाजी करते दिखाई दे रहे हैं। भगदड़ के दौरान पंडाल में रखी लगभग 150 कुर्सियां भी टूट गईं, जिससे आयोजकों को नुकसान उठाना पड़ा। कार्यक्रम में अव्यवस्था के बीच चोरी की वारदात भी सामने आई। ढेंकवारी गांव निवासी भोला राम की बाइक अज्ञात चोरों ने कार्यक्रम स्थल से चुरा ली। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Location :  ballia

Published :  17 June 2026, 7:29 PM IST