एक गलती और खत्म हो गई जिंदगी, ट्रेन की चपेट में आया 21 साल का युवक; जानें कैसे हुआ हादसा

वाराणसी के लोहता थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर ईयरफोन लगाकर टहल रहे 21 वर्षीय युवक की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 10 June 2026, 11:27 AM IST
google-preferred

Varanasi: वाराणसी जिले के लोहता थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया, जहां रेलवे ट्रैक पर ईयरफोन लगाकर टहल रहे एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि युवक का शरीर ट्रेन की टक्कर से दो हिस्सों में बंट गया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और परिवार में कोहराम मच गया।

कैसे हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, गोपालपुर गांव के सामने बखरिया गांव का 21 वर्षीय युवक अमन पाल सुबह रेलवे लाइन पर टहल रहा था। उसने दोनों कानों में ईयरफोन लगाए हुए थे, जिसके कारण उसे ट्रेन के आने का अंदाजा नहीं लग पाया। इसी दौरान नई दिल्ली से वाराणसी आ रही काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस ट्रेन वहां पहुंची और युवक उसकी चपेट में आ गया।

वाराणसी में दिल दहला देने वाली घटना, एकतरफा प्यार में पेंटर ने खुद को मारी गोली, कमरे में मिला शव

मौके पर हुई दर्दनाक मौत

टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद उसका शरीर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

परिवार में मचा कोहराम

घटना की सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। बेटे की मौत की खबर सुनते ही मां उर्मिला पाल का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिवार में मातम छा गया है और गांव में शोक का माहौल है।

वाराणसी में फिरोजाबाद जैसा मामला: दुधमुंही बच्ची को जमीन पर पटका, दादा की गोद में खेल रही थी मासूम

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

थानाध्यक्ष दिगंबर उपाध्याय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने लोगों से रेलवे ट्रैक के आसपास सावधानी बरतने की अपील भी की है।

Location :  Varanasi

Published :  10 June 2026, 11:27 AM IST

Advertisement