हिंदी
तीनों शव एक ही रस्सी से बंधे हुए
Muzaffarpur : मुज़फ्फरपुर जिला के कांटी थाना क्षेत्र अंतर्गत बाझिला गांव में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक घर के कमरे से मां और उसके दो मासूम बच्चों के शव संदिग्ध हालत में बरामद किए गए। तीनों शव एक ही रस्सी से बंधे हुए पाए गए, जिससे पूरे इलाके में दहशत और सनसनी फैल गई।
घटना की सूचना मिलते ही गांव में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए।
मिली जानकारी के मुताबिक, मृतका के पति संतोष कुमार साह उर्फ मिठाईलाल साह ने बताया कि वह एक शादी समारोह में कैटरिंग के काम से बाहर गए हुए थे। सुबह जब घर लौटे तो दरवाजा बाहर से बंद मिला। शक होने पर दरवाजा खोला गया, तो अंदर पत्नी और दोनों बच्चों के शव देखकर उनके होश उड़ गए।
परिजनों ने इस घटना को सुनियोजित हत्या करार दिया है। उनका आरोप है कि पट्टीदारों के साथ लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में आरोपियों ने घर में घुसकर तीनों की बेरहमी से हत्या कर दी।
15 हमलावरों ने 20 मिनट तक मनीष की पीट-पीटकर ली जान, वाराणसी से दिल दहला देने वाली घटना
मृतका की गोतनी ने भी इस घटना को हत्या बताते हुए कहा कि उनका कमरा भी बाहर से बंद कर दिया गया था। किसी तरह बाहर निकलने के बाद उन्होंने यह भयावह दृश्य देखा। उनका आरोप है कि आरोपियों ने पहले गला दबाकर या फंदा लगाकर हत्या की और फिर शवों को एक रस्सी से बांध दिया।
फरेंदा के पूर्व विधायक शिवेंद्र चौधरी को मिली बड़ी जिम्मेदारी,बने UP के ऑपरेटिव यूनियन के अध्यक्ष
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सच्चाई सामने लाई जाएगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
Location : Muzaffarpur
Published : 28 April 2026, 3:02 PM IST
Topics : crime news Latest News murders Muzaffarpur