Sultanpur News: साइबर ठगों ने उड़ाए 3 लाख, फिर पुलिस ने पलटा पूरा खेल! पीड़ित को वापस मिली पूरी रकम

सुल्तानपुर में साइबर ठगी के एक मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित के तीन लाख रुपये वापस करा दिए। रायबरेली के डलमऊ निवासी रणविजय यादव के साथ साइबर धोखाधड़ी हुई थी। शिकायत मिलते ही साइबर थाना टीम ने रकम को ट्रेस कर संबंधित कार्रवाई की और पूरी धनराशि वापस कराने में सफलता हासिल की।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 14 August 2026, 6:27 PM IST

Sultanpur: सुल्तानपुर में साइबर ठगों ने एक शख्स को निशाना बनाकर उसके खाते से तीन लाख रुपये उड़ा लिए। ठगी के बाद पीड़ित ने पुलिस से गुहार लगाई तो साइबर थाना टीम तुरंत हरकत में आ गई। तकनीकी जांच और लगातार प्रयास के बाद पुलिस ने ठगी की रकम को ट्रेस कर लिया। आखिरकार पीड़ित के पूरे तीन लाख रुपये वापस करा दिए गए।

ठगी के बाद साइबर थाने पहुंचा पीड़ित

मामला रायबरेली जिले के डलमऊ थाना क्षेत्र से जुड़ा है। यहां रहने वाले रणविजय यादव साइबर धोखाधड़ी का शिकार हो गए थे। आरोप है कि साइबर अपराधियों ने धोखाधड़ी कर उनसे तीन लाख रुपये ठग लिए। ठगी का पता चलने के बाद पीड़ित ने साइबर क्राइम थाना सुल्तानपुर में शिकायत दर्ज कराई और अपनी रकम वापस कराने की गुहार लगाई।

डर के साए में पढ़ाई करने को मजबूर मासूम, सुल्तानपुर में स्कूल के रास्ते में अश्लीलता करने वाला चढ़ा खाकी के हत्थे

पुलिस ने तकनीकी जांच से ट्रेस की रकम

शिकायत मिलते ही साइबर थाना टीम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। पुलिस ने तकनीकी माध्यमों से ठगी गई धनराशि की ट्रेसिंग की और संबंधित स्तर पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू की। पुलिस की लगातार कोशिशों का नतीजा यह रहा कि साइबर ठगी में गई पूरी रकम को वापस कराने में सफलता मिल गई। पीड़ित को उसके तीन लाख रुपये वापस मिल गए।

अधिकारियों की निगरानी में हुई कार्रवाई

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक चारू निगम के निर्देशन में की गई। अपर पुलिस अधीक्षक एवं नोडल अधिकारी बृजनारायण सिंह और क्षेत्राधिकारी नगर राघवेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में साइबर थाना टीम ने मामले में तेजी से कार्रवाई की।

न चंदा, न एनजीओ… सिर्फ आस्था और संकल्प! 744वें श्रमदान से चमका सुल्तानपुर का सीताकुंड धाम

पुलिस ने लोगों को किया अलर्ट

साइबर थाना पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें। इसके साथ ही अपना OTP, UPI PIN, ATM या बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें। पुलिस ने कहा कि अगर किसी व्यक्ति के साथ साइबर ठगी हो जाती है तो बिना देर किए 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं और अपने बैंक को भी तत्काल इसकी जानकारी दें।

Location :  Sultanpur

Published :  14 August 2026, 6:27 PM IST