हिंदी
सोनभद्र से दिल्ली रवाना हुआ जनजातीय समाज (Img: Dynamite News)
Sonbhadra: सोनभद्र जिले से जनजातीय समाज के 84 लोगों का जत्था शनिवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हुआ। यह दल 24 मई को लाल किला मैदान में आयोजित होने वाले जनजाति सांस्कृतिक समागम में हिस्सा लेगा। यात्रा के दौरान “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से पूरा माहौल देशभक्ति से गूंज उठा।
जनजाति सुरक्षा मंच के बैनर तले आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों के आदिवासी समाज के लोग शामिल हो रहे हैं। सोनभद्र से रवाना हुआ यह दल जिले के अलग-अलग ब्लॉकों और पंचायत क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व कर रहा है।
जनजातीय समाज के प्रतिनिधियों का कहना है कि कार्यक्रम के दौरान गृह मंत्री को धर्मांतरण के मुद्दे पर ज्ञापन सौंपने की तैयारी की गई है। समाज के लोगों का आरोप है कि आदिवासी क्षेत्रों में लगातार धर्मांतरण की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे उनकी संस्कृति और परंपराएं प्रभावित हो रही हैं।
जनजाति सुरक्षा मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार से जनजातीय समाज की सुरक्षा और सांस्कृतिक पहचान को बचाने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की जाएगी।
Sonbhadra News: गैस सिलेंडर के लिए लंबी कतारें, कई दिनों से चक्कर काटने का आरोप
प्रांत संयोजक संतोष सिंह गोंड के नेतृत्व में यह जत्था दिल्ली के लिए रवाना हुआ। उन्होंने कहा कि यह समागम जनजातीय समाज की एकता और अधिकारों की आवाज को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का बड़ा मंच बनेगा।
उन्होंने बताया कि जिले भर से कुल 14 बसों में जनजातीय समाज के लोग दिल्ली पहुंचे हैं। इसमें ग्राम पंचायत और नगर पंचायत क्षेत्रों के आदिवासी भाई-बहन भी बड़ी संख्या में शामिल हुए हैं।
Sonbhadra News: सड़क पार कर रही वृद्ध महिला को पिकअप ने मारी टक्कर, मौत
जनजातीय समाज के लोगों ने उम्मीद जताई है कि उनकी समस्याओं और मांगों पर सरकार गंभीरता से विचार करेगी। समाज के प्रतिनिधियों का कहना है कि शिक्षा, रोजगार, सुरक्षा और सांस्कृतिक संरक्षण जैसे मुद्दों पर लंबे समय से ध्यान देने की जरूरत है। चोपन ब्लॉक से शनिवार को बसों द्वारा नई दिल्ली के लिए प्रस्थान किया गया। यात्रा के दौरान लोगों में उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उन्हें विदा करने पहुंचे।
Location : Sonbhadra
Published : 23 May 2026, 12:03 PM IST