Sonbhadra News: सड़क पार कर रही वृद्ध महिला को पिकअप ने मारी टक्कर, मौत

बभनी थाना क्षेत्र के बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस सड़क हादसे में वृद्ध महिला की मौत हो गई। महावीर ढाबा के समीप सड़क पार करते समय तेज रफ्तार पिकअप वाहन की चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 22 May 2026, 2:25 AM IST
google-preferred

Sonbhadra: बभनी थाना क्षेत्र के बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस सड़क हादसे में वृद्ध महिला की मौत हो गई। महावीर ढाबा के समीप सड़क पार करते समय तेज रफ्तार पिकअप वाहन की चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी भेजा, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान फूलमती (52 वर्ष) पत्नी देवशाय, निवासी करमहल टोला के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

ऐसे हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार मृतक फूलमती (52 वर्ष) बभनी कस्बे से सब्जी खरीदकर ऑटो से अपने घर लौट रही थीं। घर के पास पहुंचने पर वह ऑटो से उतरकर सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान बभनी से आसनडीह की ओर जा रही एक पिकअप वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही महिला सड़क पर गिर गई और उनके सिर में गंभीर चोट आ गई।

सोनभद्र में महंगाई के खिलाफ सपा का जोरदार प्रदर्शन, सरकार पर जमकर साधा निशाना

घटना की सूचना मिलते ही परिजनों ने तत्काल बभनी पुलिस और एंबुलेंस को जानकारी दी। सूचना पर उपनिरीक्षक मक्खन लाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल महिला को एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी भिजवाया। हालांकि अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मौके पर पहुंची पुलिस

चालक गिरफ्तार

हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भागने का प्रयास कर रहा था, लेकिन पुलिस और स्थानीय लोगों की सक्रियता से पिकअप वाहन को पकड़ लिया गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। आसपास के लोगों ने किसी तरह उन्हें ढांढस बंधाया। घटना के बाद क्षेत्र में भी शोक का माहौल बना हुआ है।

अश्लील वीडियो वायरल करना पड़ा महंगा, सोनभद्र पुलिस ने दो को दबोचा, आखिर क्यों बौखलाए आरोपी?

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक डी.पी. यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है तथा मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Location :  Sonbhadra

Published :  22 May 2026, 2:20 AM IST

Advertisement