शाहजहांपुर में रक्षक बने भक्षक! पुलिस ने ही बन गई किडनैपर और कर डाली चौंकी देनी वाली हरकत

शाहजहांपुर में एक सर्राफा व्यापारी को कथित तौर पर पुलिसकर्मियों ने ही बंधक बना लिया। आरोप है कि झूठे स्मैक तस्करी के केस में फंसाने की धमकी देकर परिवार से 2 लाख रुपये लिए गए। शिकायत के बाद जांच हुई तो मामला पुलिस विभाग के लिए भी चौंकाने वाला निकला।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 7 September 2026, 12:25 PM IST

Shahjahanpur: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। जहां कुछ पुलिसकर्मियों पर एक सर्राफा व्यापारी को बंधक बनाकर झूठे नशीले पदार्थों के केस में फंसाने की धमकी देने और उसके परिवार से 2 लाख रुपये वसूलने का आरोप लगा है। शिकायत और जांच के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो सिपाहियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

ग्राहक बनकर व्यापारी को बुलाया

मामला परशुरामपुरी थाना क्षेत्र से जुड़ा है। पीड़ित सर्राफा व्यापारी सुंदरम क्षत्रिय के मुताबिक, 4 सितंबर की शाम कुछ पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में ग्राहक बनकर उनके पास पहुंचे। इसके बाद उन्हें घर के बाहर बुलाया गया। आरोप है कि व्यापारी को वहां से एक सुनसान स्थान पर ले जाया गया और फिर बिरियागंज चौकी ले जाया गया। यहीं से मामला और गंभीर हो गया। पीड़ित का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उनकी गाड़ी में काली पन्नी रखकर उन्हें स्मैक तस्करी के झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी।

ये भी पढ़ें- “अब मुझे तलाक चाहिए”: पत्नी के मुंह से निकला ये शब्द और सनकी पति ने सीने में घोंप दी छुरी, 2 मासूमों के सामने की हत्या

मारपीट के बाद परिवार से मांगे रुपये

व्यापारी ने आरोप लगाया कि चौकी में उसके साथ मारपीट की गई। इतना ही नहीं, उसे डराने के लिए गंभीर धमकियां भी दी गईं। इसके बाद व्यापारी ने अपने पिता को फोन किया। पीड़ित के अनुसार, परिवार से 2 लाख रुपये मंगवाए गए। आरोप है कि रकम मिलने के बाद ही उसे छोड़ा गया। इस पूरे घटनाक्रम से जुड़े कुछ सीसीटीवी फुटेज भी सामने आने की बात कही जा रही है, जिसने शिकायत के बाद हुई जांच को अहम बना दिया।

शिकायत के बाद खुली पुलिसकर्मियों की भूमिका

सुंदरम ने 6 सितंबर को पुलिस अधिकारियों को तहरीर दी। एसपी सिटी देवेंद्र कुमार के मुताबिक, शिकायत की जांच कराई गई और आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने के बाद मुकदमा दर्ज किया गया। मामले में सिपाही धीरेंद्र और पंकज को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं अरुण चित्तौड़िया और तुषार फरार बताए जा रहे हैं। दोनों की तलाश के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है।

ये भी पढ़ें- अंकित बालियान हत्याकांड: एक लाख के इनामी साजिशकर्ता भोलू शाहपुरिया की तलाश में दिल्ली-हरियाणा तक ताबड़तोड़ छापेमारी

चारों सिपाही निलंबित

मामले की गंभीरता को देखते हुए चारों पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। पुलिस अब फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

Location :  Shahjahanpur

Published :  7 September 2026, 12:25 PM IST