पति ने बांधा, ननद ने लगाया इंजेक्शन; पूछने पर कहते- ये स्लो पॉइजन है, तुम्हें धीरे-धीरे मार देंगे… महिला की कहानी चौंका देगी

प्रयागराज की एक महिला ने अपने पति, डॉक्टर ननद और ससुर पर ऐसे गंभीर आरोप लगाए हैं, जिन्हें सुनकर हर कोई हैरान है। महिला का दावा है कि उसे इंजेक्शन देकर बेहोश किया जाता था और उसकी जान लेने की साजिश रची गई।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 5 August 2026, 1:49 PM IST

Prayagraj: प्रयागराज जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने घरेलू रिश्तों को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। एक विवाहिता ने अपने पति, डॉक्टर ननद और ससुर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए जान से मारने की कोशिश, मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना तथा धोखे से तलाक के कागजातों पर हस्ताक्षर कराने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शादी के बाद बदल गया व्यवहार

पीड़िता के अनुसार उसकी शादी 5 दिसंबर 2023 को आदित्य प्रताप के साथ हुई थी। उसका कहना है कि शादी के शुरुआती दिनों के बाद ससुराल वालों का व्यवहार बदलने लगा। उसने आरोप लगाया कि पति उसे लगातार प्रताड़ित करता था। महिला ने यह भी दावा किया कि उसके पति के कई महिलाओं से संबंध थे, जिसका विरोध करने पर उसके साथ दुर्व्यवहार किया जाता था।

ये भी पढ़ें- Deoria News: डाइनामाइट न्यूज़ की खबर का बड़ा असर, चाऊमीन में निकली थी छिपकली… अब रेस्टोरेंट पर हुआ बड़ा एक्शन

डॉक्टर ननद पर इंजेक्शन लगाने का आरोप

महिला का आरोप है कि सितंबर 2025 में उसकी डॉक्टर ननद परीक्षा देने के बाद घर पर रहने लगी। इसी दौरान जब घर में अन्य लोग नहीं होते थे, तब पति उसे बांध देता था और ननद इंजेक्शन लगाती थी। पूछने पर बताया जाता था कि यह विटामिन-डी का इंजेक्शन है, लेकिन इंजेक्शन लगने के बाद वह कई घंटों तक बेहोश रहती थी।

महिला का दावा है कि विरोध करने पर उसे कहा जाता था, "यह स्लो पॉइजन है, तुम्हें धीरे-धीरे मार देंगे।" हालांकि, इन आरोपों की अभी पुलिस जांच कर रही है और इनकी पुष्टि होना बाकी है।

ये भी पढ़ें- Fatehpur News: अश्लील डांस और पैसों की बारिश… वायरल Video ने मचाई हलचल

धोखे से हस्ताक्षर कराने का आरोप

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि उसके ससुर ने उसे झांसे में लेकर आपसी सहमति से तलाक के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करा लिए। इसके बाद 24 मई को उसे मायके प्रयागराज छोड़ दिया गया, जहां वह तब से रह रही है।

पुलिस ने शुरू की जांच

सिविल लाइंस थाना पुलिस ने महिला का बयान दर्ज कर एफआईआर दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत में लगाए गए सभी आरोपों की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी पक्षों से जानकारी जुटाने में लगी है।

Location :  Prayagraj

Published :  5 August 2026, 1:49 PM IST