
प्रतीकात्मक छवि (Source: Dynamite News)
Prayagraj: मंगलवार को शाहगंज थाना क्षेत्र के गढ़ीकला मोहल्ले में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक किराये के मकान के कमरे में तीन लोगों के शव खून से लथपथ हालत में मिले। मृतकों में एक पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तीनों की हत्या धारदार हथियार से किए जाने की आशंका है। हालांकि हत्या की वजह और वारदात को अंजाम देने वाले व्यक्ति या व्यक्तियों के बारे में अभी कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।
बताया जा रहा है कि मृतक पुरुष और एक महिला पति-पत्नी थे और दोनों कबाड़ का काम करते थे। दोनों मूक-बधिर बताए जा रहे हैं। वहीं तीसरी महिला भी कबाड़ के काम से जुड़ी थी और उसका दंपति के घर पर आना-जाना था।
कचरे का डिब्बा, जूतों में छिपा पर्चा और 1.5 करोड़ की डील: महाराष्ट्र TET पेपर लीक का खौफनाक सच
घटना के बाद आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस स्थानीय लोगों और आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ कर रही है।
पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। एक ही कमरे में तीनों शव मिले। जानकारी के मुताबिक पुरुष का शव कमरे के एक तरफ पड़ा था, जबकि दोनों महिलाओं के शव दूसरी तरफ एक-दूसरे के ऊपर अस्त-व्यस्त हालत में मिले।
बारिश ने दिखा दी विकास की असली तस्वीर! मलाका में घरों तक पहुंचा पानी, स्कूल जाने को मजबूर बच्चे
पुलिस के अनुसार तीनों के शरीर पर धारदार हथियार से हमला किए जाने के निशान मिले हैं। ऐसे में पुलिस हत्या के पीछे की वजह और वारदात से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
घटना की सूचना मंगलवार सुबह करीब 11 बजे पुलिस को मिली। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। फिलहाल हत्या के कारणों को लेकर स्थिति साफ नहीं है।
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही संदिग्धों और मृतकों के परिचितों के बारे में जानकारी जुटा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Location : Prayagraj
Published : 4 August 2026, 4:06 PM IST
Topics : Prayagraj Triple Murder Prayagraj Crime News prayagraj murder case Prayagraj Police Shahganj Triple Murder