राजधानी में छिपा था ’50 हजारी’ डाकू: STF के बिछाए जाल में ऐसे फंसा शातिर लुटेरा, जानिए कैसे हत्थे चढ़ा फरार इनामी

प्रयागराज में हंडिया-कोखराज हाईवे पर चलती ट्रकों को लूटने वाले गैंग के 50 हजार रुपये के इनामी सरगना छैला बाबू सरोज को एसटीएफ ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी अपने साथियों के साथ ट्रक को माल समेत गायब करता था।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 20 August 2026, 4:55 PM IST

Prayagraj: यूं तो आपने कई लुटेरों के किस्से सुने होंगे, पर इस लुटेरे की कहानी अलग है। यह लुटेरा रात के अंधेरे में चलती ट्रकों को ओवरटेक कर रोक लेता था और ट्रक को पूरा माल सहित गायब कर देता था। एक नहीं दर्जनों लूट के बाद पुलिस ने जब इसकी तलाश शुरू की तो इसका कोई पता नहीं चला। आखिरकार इसके सिर पर पचास हजार का इनाम घोषित करना पड़ा। 3 महीने की कवायद के बाद प्रयागराज की एसटीएफ ने इस लुटेरे गैंग लीडर को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। हालांकि इसके कई साथी फरार चल रहा है।

बन गया गैंग लीडर

छैला बाबू सरोज। यह प्रयागराज के नवाबगंज थाना एरिया के श्रृंगवेरपुर गांव का रहने वाला है। श्रृंगवेरपुर गांव के बगल से कोखराज हंडिया हाईवे गुजरा है। खेती किसानी करने वाला छैला बाबू सरोज बड़ा आदमी बनने का ख्वाब देखने लगा। उसे जब कुछ समझ नहीं आया तो वह लुटेरा बन गया छैला बाबू सरोज ने अपने आधा दर्जन साथियों का गैंग बनाया और हाईवे पर लूट की घटना को अंजाम देने लगा।

Prayagraj News: ‘हर हाल में होगा कार्यक्रम’, राहुल गांधी के दौरे पर कांग्रेस अड़ी; युवाओं के बीच जाएगा पार्टी का संदेश

लूट से मचा हड़कंप

हंडिया कोखराज हाईवे पर छैला बाबू सरोज ने जब लूट की वारदात शुरू की तो पुलिस के होश उड़ गए। पुलिस ने अपने मुखबिरों को लगाया मगर लूट करने वालों का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस यह सोचकर हैरान हो गई कि अखिल लुटेरे आते कहां से हैं। लूट नवाबगंज टोल प्लाजा और कोखराज टोल प्लाजा के बीच में होती थी। पूरा का पूरा ट्रक गायब हो जाता था। दोनों टोल प्लाजा पर ट्रक की एंट्री का वीडियो तो मिलता था। पर उसके बाद ट्रक कहां गायब होता था। इसका कोई वीडियो सीसीटीवी में कैद नहीं होता था। आधा दर्जन लूट के बाद पुलिस ने दोनों टोल प्लाजा के बीच मुखबिरों को मुस्तैद किया। इसके बाद राज खुल गया।

केवल एक साइड पर लूट

छैला बाबू सरोज हंडिया कोखराज हाईवे पर बनारस से कानपुर जाने वाले लेन पर ट्रकों को लूटता था। गंगा पुल के पहले लुटेरों ने हाइवे से नीचे ट्रक उतारने का रास्ता बनाया था। वहीं से ट्रक को नीचे लेजाकर जंगल में खड़ी करते थे। फिर माल बेचने के साथ ट्रक को भी काटकर बेंच देते थे।

Prayagraj: जिस रिश्ते पर था भरोसा उसी ने लगाया दाग, पुलिस आयी एक्शन में

खून खराबा पसंद नहीं

गैंग लीडर छैला बाबू सरोज को खून खराबा पसंद नहीं। दर्जन भर से ज्यादा बड़ी लूट को अंजाम देने के बाद छैला बाबू और उसकी गैंग ने कभी किसी ड्राइवर या खलासी को चोट नहीं पहुंचाई। ऐसे में जब ट्रक ड्राइवर और खलासी सही सलामत हालत में पुलिस को ट्रक लूटे जाने की घटना बताते थे। तो पुलिस को यकीन नहीं होता था कि लुटेरों ने ड्राइवर और खलासी को मारा पीटा या चोट क्यों नहीं पहुंचाई और ट्रक लूट ले गए। कई बार तो ट्रक ड्राइवर और खलासी खुद संदेह के घेरे में आ जाते थे।

Location :  Prayagraj

Published :  20 August 2026, 4:55 PM IST