
प्रतापगढ़ के भंगवा गांव में पसरा सन्नाटा (Img: Dynamite News)
Pratapgarh: प्रतापगढ़ में तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से 8 वर्षीय छात्रा की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर छात्रा का शव रखकर जाम लगा दिया और आरोपी चालक की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। सूचना पर पुलिस बल के साथ अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। यह मामला नगर कोतवाली क्षेत्र का है।
बुधवार को भंगवा गांव निवासी राजू गौतम की 8 वर्षीय बेटी ऋतिका, जो रेलवे फील्ड स्थित रॉयल अतुल एकेडमी में कक्षा एक की छात्रा थी, अपने भाई के साथ स्कूल से घर लौट रही थी। इसी दौरान रियाज प्रधान के घर के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल ऋतिका को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
ये भी पढ़ें - Pratapgarh: जिस वाहन में ले जाया जाता है शव उसमें हो रहा ये काम
घटना के बाद पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम कराया। शाम करीब साढ़े पांच बजे परिजन और ग्रामीण छात्रा का शव लेकर अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों ने आरोपी चालक की गिरफ्तारी तक अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया। इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।
ये भी पढ़ें - Pratapgarh: अखिलेश यादव की हिरासत पर भड़के सपाई, सरकार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी
पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस का कहना है कि ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया है और आरोपी चालक की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं। मामले में विधिक कार्रवाई जारी है।
Location : Pratapgarh
Published : 29 July 2026, 7:57 PM IST